AAJ24

[state_mirror_header]

CG News: रिहायसी इलाके में नजर आया तेंदुआ

Aaj 24
By Aaj 24

तेंदुआ कबीरधाम : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में आज सुबह एक रिहायसी इलाके में तेंदुआ घुस आया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है. तेदुए को आज लोहारा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत के रणवीरपुर में देखा गया है. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी तत्काल वन विभाग को दी, जिसके बाद वन अमला अलर्ट मोड पर है.

- Advertisement -

इतने रन बनाते ही शिखर धवन को पीछे छोड़ देंगे हार्दिक पांड्या, T20 सीरीज में कर सकते हैं कमाल

- Advertisement -

वन अमला लगातार तेंदुए पर नजर बनाए हुए हैं. इसके साथ ही विभागीय अधिकारी ग्रामीणों से तेंदुए से दूर और सतर्क रहने के साथ-साथ समूह में रहने की अपील कर रहे हैं. बच्चों और बुजुर्गों को अकेले ना निकलने की सलाह दी जा रही है.

See also  गाइडलाइन दरों में बड़ा बदलाव: केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड के निर्णयों से रियल एस्टेट सेक्टर को राहत,,,
Share This Article