Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

CG NEWS : टैंकर-ट्रेलर की भिड़ंत से लगी आग…जिंदा जले ड्राइवर-हेल्पर,VIDEO

Aaj 24
By Aaj 24

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में शनिवार देर रात पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर कोयले से लदे खराब खड़े ट्रेलर से टकरा गया। हादसे के बाद टैंकर में आग लगने से शिवरीनारायण निवासी ड्राइवर छेदी पटेल (58) और चांपा के उमरेली निवासी हेल्पर कान्हा वैष्णो (22) जिंदा जल गए। घटना पलारी थाना क्षेत्र के गोंडा पुलिया मोड़ की है।

- Advertisement -

केजरीवाल बोले-दिल्ली के लोग भाजपा से बदला लेने को तैयार

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, टैंकर रायपुर के मंदिर हसौद डिपो से जांजगीर चांपा जा रहा था। टैंकर में 20 हजार लीटर पेट्रोल-डीजल भरा हुआ था। शनिवार रात करीब 9 बजे पलारी पहुंचा, तो गोंडा पुलिया मोड़ पर सड़क किनारे खराब ट्रेलर खड़ा था। जिससे टैंकर टकरा गया। टक्कर के तुरंत बाद टैंकर में आग लग गई।

See also  महाकुंभ जा रहे छत्तीसगढ़ के 5 लोगों की सड़क हादसे में मौत, 3 गंभीर रूप से घायल
Share This Article