कांकेर. छत्तीसगढ़ में आगामी दिनों में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने वाला है. इस चुनाव के लिए आरक्षक की प्रक्रिया में ओबीसी समाज की कटौती को लेकर सोमवार को सर्व पिछड़ा वर्ग समाज ने बस्तर में प्रदर्शन किया. कांकेर में ओबीसी समाज के प्रदर्शन के दौरान समाज के पदाधिकारी से मारपीट का मामला सामने आया है. समाज की महिलाओं और अन्य प्रदर्शनकारियों ने दौड़ा-दौड़ा कर ओबीसी समाज के जिला उपाध्यक्ष दशरथ साहू को पीटा है. उपाध्यक्ष पर दलाली का आरोप लगाकर मारपीट की गई है. पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद मामला शांत हुआ.बता दें कि आरक्षण में हुई कटौती को लेकर सोमवार को पिछड़ा वर्ग समाज ने बस्तर बंद बुलाया था, जिसका बड़ा असर बस्तर में देखने को मिला. सुबह से सभी दुकानें बंद रही. वहीं बड़ी संख्या में समाज के लोग प्रदर्शन करते हुए माकड़ी के पास चक्काजाम कर सड़क पर बैठे रहे.
CG NEWS: ओबीसी समाज के जिला उपाध्यक्ष की पिटाई
Recent Post
Recent Posts
- सूरजपुर: राष्ट्रीय राजमार्ग-43 के मरम्मत कार्य से लोग नाराज़, सिलफिली में सड़क बनी दुर्घटनाओं का कारण
- रतलाम के दो बत्ती थाने पीछे लात – घूंसे और लाठियां चलाने वाले 9 बदमाशों का निकला जुलूस,आरोपी हुए गिरफ्तार: पैसे की लेनदेन को लेकर दो पक्षों में हुआ था विवाद
- सूरजपुर जिले 15.50 करोड़ रुपए की लागत से बन रही तीन महत्वपूर्ण सड़क निर्माण के भूमिपूजन में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े हुई शामिल…
- सूरजपुर को मिला नया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, योगेश देवांगन ने संभाला पदभार…
- रतलाम में मकर संक्रांति पर सेवा कार्य : सनातन सोशल ग्रुप के स्थापना दिवस पर वितरित किए 501 कंबल

