AAJ24

[state_mirror_header]

आगरा NH पर इंदौर आ रही बस बनी आग का गोला

Aaj 24
By Aaj 24

मुंबई। आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को बालसमुंद बैरियर के पास एक बस अचानक आग का गोला बन गई। जानकारी के अनुसार यह बस मुंबई से इंदौर जा रही थी। जानकारी के अनुसार चलती बस में डिस्क ब्रेक लगाने के दौरान अचानक आग लगी। बस में पीछे से धुआं उठता देख ड्राइवर ने बस को धीमा किया और सड़क किनारे खड़ा कर दिया।

- Advertisement -

कम्युनिस्ट नेता बोले- प्रियंका-राहुल को सांप्रदायिक मुस्लिमों का सपोर्ट

- Advertisement -

इस दौरान यात्रियों के बीच अफरा तफरी का माहौल बन गया। कुछ यात्रियों ने बस से उतर कर तो कुछ यात्रियों ने खिड़की से कूदकर जान बचाई। चालक और कंडक्टर ने बस के अंदर से यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस पहुंची और फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काबू पाया गया।

See also  मणिपुर हिंसा के 600 दिन:सेना की सख्ती से पहली बार एक महीने से शांति
Share This Article