Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में बड़ा अपडेट: पीएम रिपोर्ट में चौंकाने वाली जानकारी, SIT ने आरोपी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया

Aaj 24
By Aaj 24

रायपुर। पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में एक बड़ी अपडेट सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद डॉक्टरों ने बताया कि मुकेश के शरीर में कई गंभीर जख्म के निशान पाए गए हैं। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मुकेश का लीवर चार टुकड़ों में कटा हुआ था, पांच पसलियां टूटी हुई थीं, और सिर में 15 फ्रैक्चर पाए गए। साथ ही, दिल फटा हुआ था और गर्दन भी टूटी मिली। डॉक्टरों ने इस हत्याकांड को बेहद बर्बर बताया, और कहा कि वे अपने 12 साल के करियर में ऐसी हत्या नहीं देखी।

- Advertisement -

Ratlam News ; विहिप गढ़ कैलाश प्रखंड की बैठक संपन्न : शौर्य संचलन व त्रिशूल दीक्षा को लेकर, कल निकलेगा भव्य संचलन

- Advertisement -

वहीं, इस मामले में SIT की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को हैदराबाद से गिरफ्तार कर बीजापुर ले आई है। अब आरोपी से मामले में कड़ी पूछताछ की जा रही है। SIT के प्रभारी मंयक गुर्जर ने बताया कि इस हत्या मामले में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके अलावा, पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रितेश चंद्राकर, दिनेश चंद्राकर, और महेंद्र रामटेके शामिल हैं।

See also  CG NEWS: अधेड़ ने लगाया साइकिल चोरी का आरोप, 2 युवकों ने कर दी हत्या
Share This Article