कांकेर। न्यायालय परिसर में एक बार फिर भालू घुस आया है. बुधवार को भी भालू न्यायालय परिसर में घुसा आया था, जो रात्रि में निकलकर भाग गया था. लेकिन सुबह होते ही भालू फिर से लौट आया, और एक वनकर्मी को घायल कर दिया है. दो दिनों से भालू के न्यायालय परिसर में आने-जाने से काम के लोगों दहशत में हैं.कांकेर जिला मुख्यालय में जंगली जानवरों का आतंक लगातार बना हुआ है. आए दिन भालू, तेंदुआ जैसे जंगली जीव भोजन-पानी की तलाश में रिहायशी इलाकों में पहुंचकर लोगों पर हमले कर रहे हैं. आज भी जिला न्यायालय परिसर में घुसे भालू ने एक वनकर्मी पर हमला कर घायल कर दिया. गनीमत रही कि मौके पर मौजूद अन्य वनकर्मियों ने भालू को खदेड़ा नहीं तो अप्रिय घटना हो सकती थी. लेकिन भालू की वजह से न्यायालय के साथ ठीक सामने स्थित कलेक्ट्रेट व अन्य शासकीय विभागों में आने-जाने वाले लोगों में दहशत है.
न्यायालय परिसर में फिर घुसा भालू, वनकर्मी पर हमला, लोगों में मची दहशत
Recent Post
Recent Posts
- मध्यप्रदेश में नवीन जिम्मेदारी: रतलाम के राकेश निगम बने अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच सत्य सनातन ट्रस्ट के महामंत्री, संगठन ने जताया विश्वास,पदाधिकारियों ने दी बधाई
- मध्य प्रदेश/राज्यसभा चुनाव में BAP भी उतारेगी उम्मीदवार ; सैलाना विधायक डोडियार ने BAP उम्मीदवार उतारने का किया ऐलान -पीएम मोदी और राहुल गांधी समेत बड़े नेताओं से मांगा समर्थन,बीजेपी की दो सीटें लगभग तय,कांग्रेस की बढ़ी टेंशन,तीसरी सीट पर फंसा पेंच
- उज्जैन में कल से शुरू होगी पहली अंतर्राष्ट्रीय रैपिड रैटिंग शतरंज प्रतियोगिता :देश विदेश के 300 से अधिक खिलाड़ी करेंगे शिरकत,: दो लाख रूपए कैश प्राइज टूर्नामेंट
- MP कांग्रेस का ब्लॉक स्तर पर संगठनात्मक पुनर्गठन : 77 ब्लॉक अध्यक्ष एवं इंदौर शहर की कार्यकारिणी घोषित
- बड़ा अपडेट: कुदरगढ़ महोत्सव से पहले ही कल पहुंचेंगे CM साय, बदली तारीख से बढ़ी हलचल…
