AAJ24

[state_mirror_header]

आस्ता के प्राचीन बम्हनी माता मंदिर में तोड़फोड़ और आगजनी, क्षेत्र में आक्रोश

Priyanshu Ranjan

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला के आस्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत धरधरी गांव स्थित प्राचीन बम्हनी माता मंदिर में अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ और आगजनी की घटना सामने आई है।

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि रात के समय कुछ अज्ञात लोग मंदिर परिसर में घुसे और वहां तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी, जिससे मंदिर को नुकसान पहुंचा। सुबह जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे।IMG 20260406 WA0010

- Advertisement -

घटना को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। संगठन ने प्रशासन से 48 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

वहीं, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

See also  मामला सड़क निर्माण का ; पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी पहुंचे नगर निगम,जनता के पैसे का दुरुपयोग बर्दास्त नही होगा, सड़के नहीं सुधारी तो अब बैठूंगा अनशन पर
Share This Article