AAJ24

[state_mirror_header]

नए कानूनों की समझ के लिए सरस्वती बीएड कॉलेज के 100 से अधिक छात्रों ने पुलिस प्रदर्शनी का किया भ्रमण…

Bharat Sharma

अंबिकापुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में स्थानीय कला केंद्र मैदान, अंबिकापुर में आमजन को नए आपराधिक कानूनों की जानकारी देने हेतु लगाई गई विशेष प्रदर्शनी का सरस्वती बीएड कॉलेज, अंबिकापुर के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भ्रमण किया।

10 दिसंबर 2025 को बीएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर नए कानूनों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

- Advertisement -

प्रदर्शनी के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा छात्रों को भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम, साइबर अपराध एवं यातायात नियमों से संबंधित प्रावधानों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। छात्रों ने उत्सुकता के साथ प्रश्न पूछे और व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से कानूनों की समझ विकसित की।

- Advertisement -

नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर राहुल बंसल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि नए कानूनों का उद्देश्य न्याय प्रणाली को अधिक आधुनिक, पारदर्शी और नागरिक हितैषी बनाना है। उन्होंने विशेष रूप से डिजिटल अपराधों—जैसे वित्तीय धोखाधड़ी, सोशल मीडिया अपराध, फर्जी अकाउंट और डेटा चोरी—पर प्रभावी कार्रवाई के लिए नए कानूनों की आवश्यकता और उनकी विशेषताओं पर प्रकाश डाला।

पुलिस की इस पहल को छात्रों ने ज्ञानवर्धक बताते हुए सराहा और कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

See also  "रिहा होकर फिर अपराध? अब नहीं चलेगी नरमी" — आईजी दीपक झा का सख्त संदेश
Share This Article