Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

अम्बिकापुर : जनजातीय गौरव वर्ष 2025 अंतर्गत “स्वतंत्रता संघर्ष में जनजातियों का योगदान“ विषय पर 19 नवम्बर को राष्ट्रीय संगोष्ठी का होगा आयोजन,

Priyanshu Ranjan

अम्बिकापुर, 14 नवम्बर 2025

- Advertisement -

भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती वर्ष के रूप में 15 नवंबर 2024 से 20 नवंबर 2025 तक जनजातीय गौरव वर्ष मनाया जा रहा है। जनजातीय गौरव वर्ष जनजातीय समुदायों के योगदान, गौरवशाली इतिहास और उनकी विरासत को समर्पित उत्सव है। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन आदिमजाति विकास विभाग द्वारा “जनजातीय गौरव वर्ष 2025“ का आयोजन 19 नवम्बर 2025 से 20 नवम्बर 2025 तक राज्य के सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में किये जाने का निर्णय लिया गया है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जनजातीय संस्कृति एवं परम्परा के संरक्षण, संवर्धन तथा आगामी पीढ़ी को हस्तांतरित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर पर 19 नवम्बर 2025 को “जनजातीय गौरवशाली इतिहास एवं जननायकः स्वतंत्रता संग्राम में जनजातियों का योगदान“ विषय पर विषय विशेषज्ञों की एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

- Advertisement -
See also  किसी ' पद ' के लिए नहीं थी 80 हजार किलोमीटर की उनकी पदयात्रा, आज 11 सितम्बर को उनकी जयंती  (आलेख : स्वराज करुण )
Share This Article