Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

अरविंद गुप्ता द्वारा जनपद पंचायत क्रमांक 19 से देवदारी करने के बाद क्षेत्रवासी गदगद, विकास की नई उम्मीद जगी…

Priyanshu Ranjan

बगीचा : इस वक्त नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव हेतु चुनावी समर में प्रत्याशियों के द्वारा ताल ठोकने का सिलसिला शुरू हो गया है,इस क्रम में बगीचा जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत क्षेत्र क्रमांक 21 रनपुर कर्मा कुदमुरा से बीडीसी हेतु अरविंद गुप्ता ने अपनी दावेदारी मजबूत की है। भारतीय जनता पार्टी के मजबूत सिपाही के रूप में गत 20 वर्षों से काम कर रहे अरविंद गुप्ता ने जनसेवा कर कई जरूरतमंदों की मदद की है।

- Advertisement -

ज्ञात हो कि निस्वार्थ भाव से भाजपा के लिए काम कर रहे अरविंद गुप्ता विगत 21 वर्षों से अपने पंचायत में निर्विरोध उपसरपंच चुने आए है,21 वर्षों के निर्विवादित कार्यकाल के कारण अब अरविंद भगत अपना भविष्य बीडीसी चुनाव के लिए आजमा रहे है।श्री गुप्ता ने निःस्वार्थ भाव से विशाल सोमेश्वर महादेव मंदिर का भव्य और आकर्षक निर्माण कर क्षेत्र के लोगों के दिलों मे राज कर रहे हैँ। शांत स्वभाव,मिलनसार प्रवृत्ति,सहयोगात्मक रवैया, काम के प्रति कर्मठता और संघर्षशीलता जैसे गुणों से लबरेज अरविंद गुप्ता के बीडीसी चुनाव में ताल ठोकने से क्षेत्रवासियों में उम्मीद की किरणें जागी हैं।अरविन्द गुप्ता के पंचायत मे हुए विकास कार्य को देख उनके बीडीसी चुनाव लड़ने की खबर सुनते ही लोगों मे क्षेत्र का विकास होने का सपना दिख रहा है।

- Advertisement -
See also  Ratlam News/मंदसौर गोलीकांड पर सरकार को नोटिस,चार सप्ताह में दे जवाब ; पूर्व विधायक पारस सकलेचा की पिटीशन पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश
Share This Article