AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम एसपी की अनूठी पहल : पुलिस वेलफेयर के तहत पुलिस परिवार व बच्चों के साथ देशभक्ति से बॉर्डर 2 फिल्म दिखाई

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट 

- Advertisement -

IMG 20260201 WA0087 scaled

- Advertisement -

रतलाम | 02 जनवरी एसपी अमित कुमार ने वे पुलिस वेलफेयर के अंतर्गत एक अनूठी एवं प्रेरणादायी पहल करते हुए रविवार को पुलिस परिवार एवं उनके बच्चों के साथ देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत फिल्म बॉर्डर 2 का सामूहिक रूप से आनंद लिया गया।

IMG 20260201 WA0089

इस पहल का मुख्य उद्देश्य पुलिस कल्याण की भावना को सुदृढ़ करते हुए पुलिस परिवार के साथ खुशियाँ साझा करना, ड्यूटी के तनाव से इतर परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताना तथा बच्चों में देशभक्ति, कर्तव्यबोध एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना का संचार करना रहा।

पुलिस अधीक्षक द्वारा रविवार दोपहर में पुलिस वाहन के माध्यम से सभी पुलिस परिजनों एवं बच्चों के साथ आनंद बिग मॉल पहुंचकर फिल्म देखी गई इस दौरान पुलिस अधीक्षक स्वयं पुलिस परिवार एवं बच्चों के बीच उपस्थित रहे और उनके साथ समय व्यतीत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

बच्चों में फिल्म को लेकर विशेष उत्साह एवं उल्लास देखने को मिला, वहीं पुलिस परिवारों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत सकारात्मक एवं प्रेरक बताया।

कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत, सूबेदार श्रीमती मोनिका ठाकुर सहित पुलिस परिवार के सदस्य एवं बच्चे उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को पुलिस बल के मनोबल एवं पारिवारिक जुड़ाव को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।

रतलाम पुलिस द्वारा भविष्य में भी पुलिस वेलफेयर, पारिवारिक सहभागिता एवं सामाजिक–सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों के कल्याण हेतु इस प्रकार के सकारात्मक प्रयास निरंतर जारी रखे जाएंगे।

See also  अनंत चतुर्दशी / निखिल बोरीवाल मित्र मण्डल करेगा : सभी झांकियों एवं अखाड़ों का स्वागत
TAGGED:
Share This Article