AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम के पीएनटी कॉलोनी में नवविवाहिता ने घर में लगाई फांसी, हुई मौत : पति पत्नी को ताला लगाकर चाची के निधन पर गया था,पुलिस हर एंगल से जुटी जांच में

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट 

- Advertisement -

Screenshot 20260211 2239582

- Advertisement -

रतलाम, 12 फरवरी शहर के पीएमटी कॉलोनी क्षेत्र में आज दोपहर तब हड़कंप मच गया, जब एक नवविवाहिता महिला ने पंखे से लटक कर फांसी का फंदा गले में लगा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच में जुटी।

Screenshot 20260211 2239152

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत आरजू पति शमसुद्दीन शेख 32 वर्षीय पीएनटी कॉलोनी निवासी ने आज सुबह फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया, एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल, ओद्योगिक थाना पुलिस सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे

पुलिस ने बताया कि मृतक आरजू का पति शमसुद्दीन आज सुबह 6:30 बजे घर में पत्नी को अंदर बंद कर ताला लगाकर चाची के निधन के कार्यक्रम में गया था। 3 घंटे बाद सुबह 9:30 बजे पत्नी ने फोन लगा कर तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए घर बुलाया। शमसुद्दीन घर आया और दवाई देकर फिर से कार्यक्रम में लौट गया। कार्यक्रम पश्चात दोपहर करीब 12:30 बजे शमसुद्दीन घर लौटा और ताला खोला तो पत्नी आरजू पंखे पर फंदे पर लटकी हुई थी। परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की हर पहलु से जांच में जुटी हुई है।

परिजनों के अनुसार शमशुद्दीन और मृतिका आरजू दोनों की दूसरी शादी थी। दोनों का विवाह पिछले वर्ष अगस्त माह में हुआ था। दोनों में किसी भी प्रकार का कोई विवाद नहीं था। पुलिस ने मृतिका के पति के बयान और परिजनों से भी जानकारी जुटाकर आत्महत्या के कारणों का पता करने में लगी हुई है।

See also  रतलाम ट्रॉफी 2026: प्री-क्वार्टर फाइनल में रोमांच, इंडियन गोल्ड रिलायबल ने मातोश्री को हराया, जवाहर, अंबर और शेरनी की टीम ने जीता मैच ; हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी रहे मुख्य अतिथि
Share This Article