AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम में भाजपा के खिलाफ विशाल धरना कल : शहर कांग्रेस द्वारा घांस बजार चौराहे पर,वोटर लिस्ट में हेरा फेरी का लगाया आरोप

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

G 1upgTbgAAOOjN2

- Advertisement -

रतलाम/भाजपा द्वारा वोटर लिस्ट में षडयंत्र पूर्वक हेरा फेरी और वोट चोरी के‌ खिलाफ कांग्रेस द्वारा घांस बजार चौराहे पर विशाल धरना दिया जाएगा ।

1551943300 0159

शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार भाजपा द्वारा प्रशासनिक अधिकारीयों के साथ मेल जोल कर रतलाम शहर की वोटर लिस्ट में 16000 से अधिक बोगस नाम जुडवाने और 22000 वास्तविक वोटर के नाम कटवाने का षड्यंत्र किया जा रहा है । नगर विधायक और मंत्री चेतन काश्यप इसके लिए जिला प्रशासन पर लगातार दबाव बना रहे हैं ।

भाजपा द्वारा वोटर लिस्ट में हेरा फेरी के इस खतरनाक षड्यंत्र के खिलाफ शहर कांग्रेस द्वारा घांस बाजार चौराहा पर 5 फरवरी‌ को प्रातः 11:00 बजे से विशाल धरना दिया जाएगा । शांतिलाल वर्मा ने सभी लोकतंत्र और संविधान में आस्था रखने वाले राष्ट्रभक्तों से अनुरोध किया है कि , धरना स्थल पर उपस्थित होकर , भाजपा के वोट में हेराफेरी के इस षड्यंत्र के खिलाफ आवाज बुलंद करें ‌।

See also  देश के जनजातीय समाज को आगे बढ़ाने का काम कर रहे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,,
Share This Article