भरत शर्मा की रिपोर्ट

रतलाम,10 मार्च शहर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भक्ति और शक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। आगामी 25 मार्च 2026, बुधवार (चैत्र नवरात्री सप्तमी) को श्री गढ़खंखाई माता चुनरी यात्रा आयोजन समिति द्वारा भव्य पैदल चुनरी यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा का 26वाँ वर्ष है, जो अपनी भव्यता के लिए पूरे क्षेत्र में प्रसिद्ध है।

श्री गढखंखई माता चुनरी यात्रा आयोजन समिति संयोजक जनक नागल, अध्यक्ष धर्मेन्द्र रांका पार्षद, नरेंद्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया की माता रानी की भक्ति और शक्ति के महापर्व चैत्र नवरात्रि की सप्तमी 25 मार्च 26 शाम को 06 बजे राजमहल पैलेस में स्थित श्री पद्मावती माता जी एवं श्री चामुंडा माता जी को ग्यारह ग्यारह फिट की चुनरी ओढ़ाई जाकर पुजा महाआरती कर सैकड़ों भगवा ध्वजों एवं ढोल, बेंड नगाड़ों एवं म्युजिक सिस्टम के साथ 111 फिट लम्बी चुनरी को लेकर भव्य और विराट पैदल चुनरी यात्रा निकाली जाएगी जो पैलेस रोड, डालुमोदी बाजार, माणक चौक, घास बाजार, चौमुखी पुल, चांदनी चौक, लक्कड़ पीठा, सुतारों का वास, बाजना बस स्टैंड, अंडर ब्रिज, सागोद रोड, शिवगढ आदि होते हुए पूरी रात माता रानी के गरबा करते हुए सुबह 06 बजे श्री गढखंखाई माताजी पहुंच कर हिन्दू राष्ट्र की कामना के साथ चुनरी चढ़ाई जाएगी
आयोजन समिति की अपील
श्री गढखखंई माता जी चुनरी यात्रा आयोजन समिति द्वारा आप सभी धर्म प्रेमी सज्जनों माताओं बहनों से निवेदन किया है कि सपरिवार, इष्ट मित्रों एवं समाज बंधुओं के साथ इस यात्रा में सहभागिता कर पुण्य लाभ प्राप्त करें
इस अवसर पर विशेष रूप से महर्षि संजय शिव शंकर दवे,संयोजक जनक नागल अध्यक्ष धर्मेन्द्र रांका पार्षद, मंगल सिंह पंवार, अजय यार्दे, मुकेश गांधी, विपिन सोनी, निरज चावला, संजय पेमाल , रत्ना पाल, गोपाल शर्मा, गब्बर यादव, चिराग जायसवाल, जितेन्द्र बामनिया, विनोद गुर्जर, शेलेन्द्र सिंह शक्तावत, पप्पू गादिया, रवि रानीवाल, हेमंत ठाकुर सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे
मुख्य विवरण एक नज़र में
तारीख: 25 मार्च 2026 (बुधवार)
समय: शाम 6:00 बजे से प्रारंभ
मुख्य आकर्षण: 111 फीट लंबी चुनरी
प्रस्थान: श्री पद्मावती माता मंदिर, राजमहल (रतलाम)
गंतव्य: श्री गढ़खंखाई माता मंदिर, राजापुरा



