Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम में भव्य चुनरी पदयात्रा कल ; टाटा नगर अम्बे माता मंदिर चौक से होगी शुरुआत, 51 फीट चुनरी के साथ पैदल चलेंगे श्रद्धालु

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट 

- Advertisement -

रतलाम। चैत्र नवरात्रि की सप्तमी, 25 मार्च 2026 को टाटा नगर अम्बे माता मंदिर चौक से भव्य एवं विराट चुनरी पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन का द्वितीय वर्ष है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है पदयात्रा सायंकाल 6 बजे महाआरती के साथ प्रारंभ होगी। इस दौरान माँ अम्बे एवं माँ गढ़खंखाई माताजी की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी, जिसके पश्चात 51 फीट लंबी विशाल चुनरी लेकर भक्तजन यात्रा प्रारंभ करेंगे।

- Advertisement -

यात्रा में ढोल-नगाड़े, डीजे एवं भक्ति संगीत के साथ श्रद्धालु नाचते-गाते हुए माताजी के जयकारे लगाते हुए राजापुरा स्थित गढ़खंखाई माताजी मंदिर तक पैदल पहुंचेंगे। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर भक्तों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई है।

आयोजन समिति अभिषेक सोनी मित्र मंडल, रतलाम द्वारा इस धार्मिक आयोजन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। समिति के सदस्यों ने शहरवासियों, विशेष रूप से माताओं-बहनों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस पुनीत आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है।
अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7440615148 पर संपर्क किया जा सकता है।

See also  67 साल के हुए Jackie Shroff, ये हैं उनके करियर की सबसे बेहतरीन फिल्में …
Share This Article