Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

अम्बिकापुर : HIV/AIDS नियंत्रण में सरगुजा की राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि, लगातार दूसरी बार मिला सुरक्षित श्रेणी का सम्मान

Priyanshu Ranjan

’तीनों 95-95-95 लक्ष्यों को हासिल कर सरगुजा बना छत्तीसगढ़ का पहला जिला

अम्बिकापुर 04 नवम्बर 2026

- Advertisement -

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) के अंतर्गत HIV/AIDS नियंत्रण के क्षेत्र में सरगुजा जिले ने राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिले ने लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षित (Safe) श्रेणी में स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही सरगुजा छत्तीसगढ़ का पहला जिला बन गया है, जिसने मॉडरेट (Moderate) श्रेणी में सुरक्षित स्थान हासिल किया है।
यह उपलब्धि जिले द्वारा HIV/AIDS नियंत्रण कार्यक्रम के निर्धारित तीनों 95-95-95 लक्ष्यों को सफलतापूर्वक प्राप्त करने के परिणामस्वरूप हासिल हुई है। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम द्वारा सरगुजा जिले को सुरक्षित श्रेणी में नामांकित करते हुए प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। यह प्रमाण-पत्र  कृषि एवं अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम के द्वारा  जिलाधीश, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा नोडल अधिकारी को प्रदान किया गया।

- Advertisement -

यह सम्मान जिले में HIV/AIDS की रोकथाम, समय पर जांच, एंटीरेट्रोवायरल उपचार (ART) की उपलब्धता तथा वायरल लोड नियंत्रण के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों और प्रभावी कार्यक्रम क्रियान्वयन का प्रमाण है।

इस उपलब्धि में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, जिला एड्स नियंत्रण इकाई, स्वास्थ्यकर्मियों, कार्यक्रम प्रबंधकों तथा सहयोगी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सभी के समन्वित प्रयासों से सरगुजा जिले ने HIV/AIDS नियंत्रण के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है।

See also  Ratlam News; नमो ग्रुप महिला मोर्चा में तीन पदों पर बदलाव : भावना गुर्जर प्रदेश मंत्री, मंजूला माहेश्वरी जिलाध्यक्ष और नगराध्यक्ष पद पर मधु बाहेती की हुई घोषणा
Share This Article