Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

घर में घुसकर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार,

Priyanshu Ranjan

पुरानी रंजिश में विवाद के बाद वारदात, कोतवाली पुलिस ने आरोपी से टॉर्च की बरामद

अंबिकापुर। पुरानी रंजिश और तालाब में मछली मारने की बात को लेकर घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में अंबिकापुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

पुलिस के अनुसार, घटना 11 सितंबर की रात श्रीगढ़ महादेव तालाब के पास की है। आरोपी गोलू विश्वकर्मा (25 वर्ष) पर आरोप है कि उसने घर में घुसकर प्रार्थी के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्के और टॉर्च से मारपीट की। परिजनों के बीच-बचाव करने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।

- Advertisement -

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

घटना की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 640/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया।

घटना में प्रयुक्त टॉर्च बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टॉर्च बरामद की है। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी गोलू विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

See also  दिल्ली विधानसभा सुरक्षा चूक पर सख्त रुख: स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने दिए कड़े निर्देश, हाई-लेवल मीटिंग में बड़े फैसले
Share This Article