AAJ24

[state_mirror_header]

एनयूबीसी ने हिमाचल और कश्मीर में आयोजित किए राष्ट्रीय कार्यक्रम: महिलाओं को स्वावलंबी बनाने और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने की बनी रणनीति

Priyanshu Ranjan

नई दिल्ली। नेशनल यूनाइटेड बैकवर्ड क्लास महासंघ यानी एनयूबीसी द्वारा देश के उत्तरी राज्यों में संगठन विस्तार और महिला सशक्तिकरण को लेकर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह सभी कार्यक्रम एनयूबीसी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती एस गीता के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुए, जिनका उद्देश्य समाज के गरीब तबके को मजबूत करना और महिलाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर पैदा करना है।

- Advertisement -

संगठन द्वारा हिमाचल प्रदेश के मंडी और मनाली में भव्य महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य संयोजन हिमाचल प्रदेश की महिला प्रदेश अध्यक्ष उषा रानी और प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद दयाल द्वारा किया गया। समारोह में दिल्ली से आईं महिला सचिव श्रीमती मीरा, रूपा, विक्की और मन्नू सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए टेलरिंग बुटीक, बांस शिल्प कार्य, कैटरिंग और कोचिंग सेंटर जैसे स्वरोजगार कार्य शुरू करने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए नए सेल्फ हेल्प ग्रुप यानी स्वयं सहायता समूहों के गठन और संगठन में महिलाओं की सदस्यता बढ़ाने को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।IMG 20260629 WA0048

- Advertisement -

इसी कड़ी में एनयूबीसी द्वारा जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर शहर में भी एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी जिला और ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत कर इसके उद्देश्यों को ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जा सके। बैठक में राज्य स्तरीय मुद्दों जैसे आरक्षण, कल्याणकारी योजनाएं, महिला विकास कार्यक्रम और स्वयं सहायता समूहों के विस्तार पर रणनीति बनी। पदाधिकारियों ने कश्मीर क्षेत्र की व्यावहारिक चुनौतियों को स्वीकार करते हुए कहा कि संगठन को सरकारी स्तर पर सुचारू रूप से कार्य करने के लिए सदस्यों की एक प्रमाणित और व्यवस्थित सूची तैयार की जा रही है, जिससे सदस्य आसानी से सरकारी विभागों तक पहुंच बनाकर जनकल्याणकारी कार्यों को आगे बढ़ा सकें।

See also  छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव EVM से ही होंगे
Share This Article