Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

सूरजपुर कलेक्टर रेना जमील का औचक निरीक्षण, कला केंद्र और पंचकर्म सेंटर की व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

Priyanshu Ranjan

स्वच्छता, जल निकासी और सांस्कृतिक गतिविधियों की समीक्षा, वर्षा ऋतु को देखते हुए अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

सूरजपुर। कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने जिला मुख्यालय स्थित कला केंद्र एवं आयुष चिकित्सालय सह पंचकर्म स्पेशलाइज्ड थेरेपी सेंटर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर की स्वच्छता, जल निकासी, भवनों के रखरखाव, सांस्कृतिक गतिविधियों के संचालन तथा विभिन्न सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया।

- Advertisement -

कलेक्टर ने कला केंद्र परिसर का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से संचालित गतिविधियों की जानकारी ली और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। वहीं आयुष चिकित्सालय एवं पंचकर्म स्पेशलाइज्ड थेरेपी सेंटर में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का भी निरीक्षण कर आवश्यक सुधार संबंधी निर्देश दिए।

- Advertisement -

वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को परिसर में जलभराव की स्थिति न बनने देने, जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है, इसलिए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से संचालित की जाएं।

See also  सूरजपुर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिचौलिए के घर से 1000 बोरी धान जब्त, पीडीएस चावल व ‘रेडी टू ईट’ भी बरामद
Share This Article