AAJ24

[state_mirror_header]

अंबिकापुर महापौर और भाजपा जिलाध्यक्ष का ऑडियो वायरल, सरगुजा की सियासत में भूचाल,

Priyanshu Ranjan

अंबिकापुर: अंबिकापुर नगर निगम की राजनीति में सोमवार को एक कथित ऑडियो क्लिप के वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। इस वायरल ऑडियो में अंबिकापुर की महापौर मंजूषा भगत और भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के बीच बातचीत का दावा किया जा रहा है, जिसमें मेले की अनुमति के बदले कथित तौर पर 3 लाख रुपये के लेन-देन का जिक्र है।

- Advertisement -

क्या है पूरा मामला?

- Advertisement -

वायरल हो रहे ऑडियो में कथित तौर पर शहर में लगने वाले मेले की अनुमति प्रक्रिया और उसके एवज में पैसों की लेनदेन को लेकर चर्चा हो रही है। हालांकि, इस ऑडियो की प्रमाणिकता और इसमें मौजूद आवाजों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

महापौर का पलटवार: “यह एक राजनीतिक साजिश”

इस पूरे मामले पर महापौर मंजूषा भगत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए अपनी छवि धूमिल करने की गहरी साजिश करार दिया है। महापौर ने कहा, “मेरी छवि खराब करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।”

सियासी गलियारों में गरमाई राजनीति

इस विवाद में भाजपा जिलाध्यक्ष का नाम सामने आने के बाद विपक्ष ने सरकार और प्रशासन पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यह मुद्दा आने वाले दिनों में और अधिक तूल पकड़ सकता है। फिलहाल, क्षेत्र में इस ऑडियो की चर्चा हर तरफ है, लेकिन तकनीकी जांच के बाद ही इसकी सत्यता स्पष्ट हो पाएगी।

See also  अंबिकापुर–बनारस रोड पर बीच सड़क बर्थडे पार्टी, 7 युवक गिरफ्तार,
Share This Article