AAJ24

[state_mirror_header]

आबकारी विभाग के संभागीय उड़नदस्ता की टीम ने अम्बिकापुर के इमलीपारा के एक दुकान पर छापा मारकर किया 200 नग रेक्सोजेसिक और 200 नग एविल के प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार,

Priyanshu Ranjan

अंबिकापुर । छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा ने मुख्य सप्लायर मोशीम अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल, रविवार को पकड़े गए एक अन्य आरोपी वाहिद अंसारी के कबूलनामे के बाद, सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने अम्बिकापुर के इमलीपारा स्थित एक दुकान पर छापा मारा। वहाँ काउंटर के नीचे छिपाकर रखे गए 200 नग रेक्सोजेसिक और 200 नग एविल के प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए, जिनकी बाजार में कीमत करीब ₹4 लाख आंकी गई है।

- Advertisement -

      आरोपी मोशीम अंसारी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(C) और 29 के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट के आदेश पर जेल दाखिल कर दिया गया है। आबकारी विभाग के अनुसार, ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत पिछले एक साल में नशीली दवाओं के खिलाफ 50 से अधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले ऐसे तत्वों के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

- Advertisement -

       इस बेहद सफल और त्वरित कार्रवाई में नगर सैनिक गणेश पांडे, रणविजय सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता और रोहित सोनवानी की मुख्य भूमिका रही।

See also  सूरजपुर में "समकालीन भारत में डिजीटल नागरिक सहभागिता और समावेशी विकास’’ विषय पर केंद्रित एक दिवसीय राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी संपन्न,
Share This Article