AAJ24

[state_mirror_header]

सूरजपुर की बालिका का आवासीय खेल अकादमी रायपुर में चयन, कलेक्टर रैना जमील ने फुटबॉल देकर किया सम्मानित,

Priyanshu Ranjan

सूरजपुर । जिले के लिए गौरव का क्षण तब आया जब खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित खेलो इंडिया सेंटर हराटिकरा की एक प्रतिभावान बालिका खिलाड़ी का चयन आवासीय खेल अकादमी रायपुर के लिए हुआ। इस उपलब्धि से न केवल खेल विभाग बल्कि पूरे जिले में उत्साह का माहौल है।

- Advertisement -

      बालिका खिलाड़ी की इस सफलता पर कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने उसे फुटबॉल भेंट कर सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि जिले की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है और इससे ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का नया अवसर मिलेगा।

- Advertisement -

     कलेक्टर श्रीमती जमील ने कहा कि सूरजपुर की बेटियां खेल के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और अपनी मेहनत, लगन एवं अनुशासन के बल पर नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। उन्होंने चयनित खिलाड़ी को निरंतर अभ्यास जारी रखने तथा राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

    उन्होंने यह भी कहा कि शासन द्वारा खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ लेकर खिलाड़ी अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। आवासीय खेल अकादमी में चयन किसी भी खिलाड़ी के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि होती है, जहां उन्हें उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और बेहतर सुविधाएं प्राप्त होती हैं।

      इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी आरती पांडेय, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा खेलो इंडिया सेंटर हराटिकरा के प्रशिक्षक प्रकाश गुप्ता उपस्थित रहे। सभी ने चयनित खिलाड़ी को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

See also  भटगांव पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकल के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार,

     बालिका खिलाड़ी की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि ग्रामीण अंचलों में भी प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उचित मार्गदर्शन, संसाधन और अवसर मिलने पर ये खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाने में सक्षम हैं।

Share This Article