AAJ24

[state_mirror_header]

श्रीराम हॉस्पिटल के सामने चोरी हुई मोटरसाइकल के मामले में अंबिकापुर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार,

Priyanshu Ranjan

अंबिकापुर । छत्तीसगढ़ में सरगुजा पुलिस के विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। श्रीराम हॉस्पिटल के सामने से चोरी हुई

- Advertisement -

मोटरसाइकिल (CG 15 CJ 9557) के मामले में तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने आदतन अपराधी मुकेश चेरवा (26 वर्ष) को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर मायापुर के रूनझून तालाब के पास छिपाई गई बाइक बरामद कर ली गई है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी पहले भी बाइक चोरी के 4 मामलों में जेल जा चुका है, लेकिन उसकी आदतें नहीं बदलीं।

- Advertisement -

इस शातिर चोर को पकड़ने में मुखबिर की सूचना और कोतवाली पुलिस टीम की सूझबूझ की अहम भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है और मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश सरगर्मी से की जा रही है।

सरगुजा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है।

See also  धान चोरी के शक में युवक को रातभर पीट,मौत
Share This Article