AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम चैंपियन लीग (RCL) सीजन 4 का भव्य समापन ; खतम इलेवन एक बार फिर बनी चैंपियंस,फाइनलआर्केस्ट्रा एवं आतिशबाजी के साथ हुआ, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय रहे उपस्थित

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट 

- Advertisement -

image 870x 69db2e43436b9

- Advertisement -

620 चौके 730 छक्के और मात्र 6 मेडन ओवर 45 मैचों में

image 870x 69db2dfc3dbe6
रतलाम,12अप्रैल। रतलाम चैंपियंस लीग (RCL) सीजन-4 वर्ष 2026 का भव्य सुपर फाइनल मुकाबला फाइनेंस सर्किल और खतम इलेवन के बीच आर्केस्ट्रा की धुनों और शानदार आतिशबाजी के साथ सम्पन्न हुआ। रोमांच से भरपूर इस सीजन में कुल 45 मैचों में 620 चौके, 730 छक्के और मात्र 6 मेडन ओवर दर्ज किए गए। समापन समारोह में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

फिर एक बार खतम इलेवन ने जीता खिताब
सुपर फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए खतम इलेवन ने एक बार फिर खिताब अपने नाम कर रतलाम चैंपियंस बनने का गौरव हासिल किया।

स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे जी की स्मृति में एवं पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से 26 मार्च से 11 अप्रैल तक आयोजित इस टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्देश्य रतलाम की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना रहा। । सुपर फाइनल मुकाबला नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर विशेष रूप से पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी,महापौर प्रहलाद पटेल ,नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा,भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, संरक्षक महेंद्र कोठारी एवं अशोक पोरवाल उपस्थित रहे

मुख्य अतिथि कैलाश विजयवर्गीय ने अपने संबोधन में कहा कि RCL जैसे आयोजनों से कम उम्र में ही देश को प्रतिभाशाली खिलाड़ी मिलते हैं और सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलना चाहिए।

सुपर फाइनल मैच का रोमांच
टॉस जीतकर खतम इलेवन ने पहले बल्लेबाजी की।10 ओवर में 101 रन बनाए। फाइनेंस सर्किल लक्ष्य प्राप्त नहीं कर पाई।विजेता खतम इलेवन को 1,51,000 रुपए और ट्रॉफी एवं उपविजेता फाइनेंस सर्किल को 75 हजार रुपए और ट्रॉफी दी गई।

See also  Ratlam News ; जिले के आलोट विधायक प्रतिनिधि कन्हैयालाल धाकड़ का शव सड़क किनारे मिला,बेटे ने जताई हत्या की आशंका,एसपी कुमार ने बनाई एसआईटी

व्यक्तिगत पुरस्कार:
प्लेयर ऑफ द मैच – पूरण व्यास
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट – अनिल निनामा
बेस्ट बैटर – शक्ति घोषरे
बेस्ट बॉलर – योगेंद्र सिंह
बेस्ट फील्डर – विपिंदर
बेस्ट ग्राउंड्समैन – शब्बीर

कमेंट्री चंचल चौहान (सिद्धू फेम), योगेंद्र सिंह जादौन, गोविंद मालवीय, भीम भाई ने की।संचालन यतेंद्र भारद्वाज, स्वागत भाषण महेंद्र कोठारी और आभार मनीष शर्मा ने माना

इस अवसर पर महेंद्र कोठारी दिनेश पोरवाल, वैभव जाट देव शंकर पांडे, मनीष शर्मा,संजय शर्मा, दिनेश राठौर, प्रिंस बना, दीपक मइड़ा, , गोपाल सोलंकी, अनारसिंह, दिलीप गांधी ,मनीष शर्मा , किशोर बिजरावत ,रखब चतर , अरुण चौरड़िया, लवकेश जोशी, योगेंद्र जोदोन , अजय मालाकार, दिग्विजय सिंह , कवि चंचल, विजय राठौर, अविनाश शर्मा, गोविंद मालवीय, चेतन पावेचा, चेतन शर्मा , प्रशांत व्यास, सैकड़ों की संख्या में खेल प्रेमी दर्शकआदि मौजूद रहे।

Share This Article