सुरों की मल्लिका और दिग्गज सिंगर आशा भोसले मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं. चेस्ट इंफेक्शन और थकान के चलते अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से सिंगर को 11 अप्रैल को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया. दिग्गज सिंगर आशा भोसले को शनिवार शाम को सीने में इंफेक्शन और कमजोरी के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उनकी पोती जनाई भोसले ने यह जानकारी दी। पहले जानकारी मिली थी कि 92 वर्षीय गायिका को दिल का दौरा पड़ा था और फेफड़ों से संबंधित समस्याएं भी थीं। इसके बाद जनाई ने इंस्टाग्राम पर भोसले के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी साझा की।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दिग्गज सिंगर आशा भोसले की सेहत को लेकर चिंता जताई है. पीएम मोदी ने X पर पोस्ट कर लिखा- आशा भोसले जी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर बहुत चिंता हुई. उनके अच्छे स्वास्थ्य और जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं
92 साल की आशा की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आते ही फैंस के बीच हलचल मच गई है. इंडस्ट्री की तमाम बड़ी हस्तियों से लेकर फैंस तक सभी सिंगर के जल्दी ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं.
भोसले ने विभिन्न भारतीय भाषाओं में 12,000 से अधिक गाने रिकॉर्ड किए हैं और मीना कुमारी, मधुबाला, ज़ीनत अमान से लेकर काजोल, उर्मिला मातोंडकर और पद्मिनी तथा वैजयंतीमाला जैसी दक्षिण भारतीय अभिनेत्रियों सहित कई प्रमुख अभिनेत्रियों को अपनी आवाज़ दी है। उन्होंने 2023 में अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में दुबई में आयोजित एक विशेष संगीत कार्यक्रम ‘आशा90 लाइव इन कॉन्सर्ट’ में प्रस्तुति दी। भोसले दिग्गज गायिका दिवंगत लता मंगेशकर की छोटी बहन हैं।
