AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam/वरिष्ठ समाजसेवी और श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग का निधन, 8 अप्रैल को होगा अंतिम संस्कार

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम,07 अप्रैल शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक और शैक्षणिक संस्था ‘श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति’ के अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग (65) का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन की खबर मिलते ही रतलाम सहित पूरे प्रदेश के सिख समाज और शैक्षणिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

- Advertisement -

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, सरदार गुरनाम सिंह डंग पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। बेहतर इलाज के लिए उन्हें अहमदाबाद ले जाया गया था, जहाँ अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

सरदार गुरनाम सिंह डंग न केवल एक कुशल प्रशासक थे, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान अतुलनीय रहा है। उनके नेतृत्व में गुरु तेग बहादुर स्कूल और कॉलेज ने कई नए आयाम छुए। वे अपने सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए शहर में पहचाने जाते थे। उनके आकस्मिक निधन को समाज और शिक्षा जगत के लिए एक ऐसी क्षति बताया जा रहा है जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा। ​जैसे ही उनके निधन की खबर रतलाम पहुँची, विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक संगठनों ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

शिक्षा और समाज सेवा के प्रति उनका समर्पण हमेशा याद रखा जाएगा। वाहेगुरु दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें

See also  Ratlam News/कांग्रेस ने निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन ;बाजार बैठक वसूली का नियम विरुद्ध प्रस्ताव निरस्त करें,वसूली के खिलाफ करेगी आंदोलन
Share This Article