Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

‘TMC के पापों का घड़ा भर चुका है, अब हिसाब होगा…,’ कूचबिहार में पीएम मोदी का ममता बनर्जी पर हमला, बोले- ये खास मजहब के लोग, बंगाल में हिंदुओं का रहना मुश्किल कर देंगे

Priyanshu Ranjan

पीएम नरेंद्र मोदी ने कूचबिहार (Cooch Behar) से पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) में अपने प्रचार का आगाज किया है। 5 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी ने कूचबिहार में चुनावी सभा में सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) और टीएमसी पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि TMC के पापों का घड़ा भर चुका है, अब हिसाब होगा। बंगाल की जनता ममता दीदी के पापों का हिसाब करेगी। उन्होंने बंगाल में घुसपैठियों पर कहा कि ये खास मजहब के लोग, बंगाल में हिंदुओं का रहना मुश्किल कर देंगे।

साथ ही पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार और सिंडिकेट राज की आलोचना की। उन्होंने बंगाल से घुसपैठियों को बाहर निकालने का संकल्प दोहराया और राज्य में परिवर्तन की लहर का दावा किया। मोदी ने कहा कि रैली में अपार भीड़ TMC के कुशासन, हिंसा और भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों के गुस्से को दर्शाती है।

- Advertisement -

PM मोदी ने कहा- 1905 में मजहबी ताकतों ने बंगाल में लाल इश्तेहार जारी किया था, जिसके बाद हिंदुओं का नरसंहार हुआ था। TMC उसी की याद दिलाना चाहती है। ये खास मजहब के लोग बंगाल में हिंदुओं का रहना मुश्किल कर देंगे। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि TMC शासन में लोकतंत्र कमजोर हुआ है। संवैधानिक संस्थाओं की अनदेखी की जा रही है।

रैली में ये भीड़ बंगाल में परिवर्तन का महाअभियान

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले राजधानी कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड से मैंने बंगाल में परिवर्तन महाअभियान की शुरुआत की थी। ब्रिगेड ग्राउंड की वो ऐतिहासिक तस्वीरें, जनसैलाब और वो उत्साह, जनता का जूनून… तब से पूरे टीएमसी सिंडिकेट घबराया हुआ है और आज मैं देख रहा हूं ब्रिगेड ग्राउंड में जो बिगुल बजा, कूचबिहार ने उस पर मुहर लगा दी है। पीएम मोदी ने कहा कि कूचबिहार में भारी संख्या में लोगों ने यह साफ़ कर दिया है कि TMC का समय खत्म हो गया है! पूरे बंगाल में #पलटानो दोरकार चाई भाजपा सरकार की गूंज है।

चुनाव के बाद चुन-चुन कर हिसाब होगा

पीएम मोदी ने कहा कि एक ओर संदेशखाली जैसी बहनों की चीखें और बेटियों पर होता निर्मम अत्याचार है, दूसरी ओर नारीशक्ति को सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण की मोदी की गारंटी है। मैं आपको भरोसा देता हूं कि इस बार चुनाव के बाद इनके पापों का पूरा हिसाब किया जाएगा। चुन-चुन कर हिसाब किया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि 4 मई के बाद कानून अपना काम करेगा। चाहे कोई बड़े से बड़ा गुंडा क्यों न हो… इस बार न्याय होकर रहेगा. यहां की निर्मम सरकार बंगाल की इस पावन माटी पर हर रोज लोकतंत्र को लहुलूहान कर रही है।

बंगाल में अन्याय का अंत होगा

पीएम मोदी ने कहा कि 4 मई के बाद कानून अपना काम करेगा. इस बार इंसाफ होगा, चाहे गलत करने वाला कितना भी असरदार क्यों न हो। सालों से बंगाल के लोगों की मेहनत की कमाई लूटी जा रही है। हर भ्रष्ट आदमी को ज़िम्मेदार ठहराया जाएगा और उसे चुराया हुआ पैसा लोगों को लौटाना होगा। पीएम मोदी ने कहा कि देश की 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाया, लेकिन ये बहुत आवश्यक है कि देश के लिए होने वाले फैसलों में भी महिलाओं की भूमिका और अधिक बढ़े… इसलिए हमारी सरकार ने लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत रिजर्वेशन देने का कानून बनाया। पश्चिम बंगाल सहित देशभर की बहनों को 2029 के लोकसभा चुनाव से ही इसका फायदा मिले… अब ये सुनिश्चित करने का प्रयास है। बंगाल और कूचबिहार में अन्याय का अंत होगा. यह मोदी की गारंटी है।

See also  उज्जैन में सीएम मोहन यादव ने फहराया तिरंगा, शहीदों को दी विनम्र श्रद्धांजलि
Share This Article