Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News;भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया वीर वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मी बाई का बलिदान दिवस

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट 

- Advertisement -

रतलाम,19 जून। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा वीर वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मी बाई का उनके बलिदान दिवस पर स्मरण किया गया। पैलेस रोड स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर मोर्चा की रतलाम नगर की पांचों मंडल अध्यक्ष ने वीर वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मी बाई के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

- Advertisement -

इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिता कटारिया ने झांसी की रानी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। मोर्चा की जिला मीडिया प्रभारी ललीता पंवार ने बताया कि जिला मंत्री जीवन ज्योति, कोषाध्यक्ष कुसुम सोलंकी, मंडल अध्यक्ष भावना गुर्जर, रेखा गोतम, कान्ता राठौड, अर्चना शर्मा, भावना प्रजापत, रीना पाल सहित जिला एवं सभी मंडल की पदाधिकारी बहने उपस्थित रही।

See also  संपत्ति विवाद में दबाया, डॉक्टर के साथ भाई ने की मारपीट
Share This Article