Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

सेवानिवृत पुलिसकर्मी को सूरजपुर एसपी कार्यालय में दी गई भावभीनी विदाई

Priyanshu Ranjan

सूरजपुर । पुलिस विभाग में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले पी. डी. कुजूर 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने कुल 37 वर्ष 3 माह तक पुलिस सेवा में रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन किया। इस अवसर पर जिला पुलिस कार्यालय सूरजपुर में एक सम्मानजनक विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

- Advertisement -

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रशांत कुमार ठाकुर (डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर) उपस्थित रहे। उनके साथ जिले के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

- Advertisement -

सम्मान के साथ दी गई विदाई-

समारोह के दौरान सेवानिवृत्त डीएसपी को शाल- श्रीफल, स्मृति चिन्ह, उपहार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने उनके लंबे और समर्पित सेवाकाल की सराहना की।

अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल-

इस अवसर पर डीआईजी/एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने कहा कि डीएसपी पी. डी. कुजूर ने अपने पूरे सेवा काल में अनुशासन, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया। उन्होंने न केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाई, बल्कि अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को समय-समय पर मार्गदर्शन भी दिया।
उन्होंने कहा कि कुजूर की सेवाएं पुलिस विभाग के लिए अनुकरणीय रही हैं और उनका कार्यकाल आने वाले अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

अधिकारियों व परिजनों की रही उपस्थिति-

विदाई समारोह में सेवानिवृत्त अधिकारी के परिजन भी मौजूद रहे। इसके अलावा एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैंकरा, डीएसपी मुख्यालय महालक्ष्मी कुलदीप, डीएसपी रीना नीलम कुजूर, रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी सहित जिला पुलिस कार्यालय के कई अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यक्रम में शामिल हुए।

स्वस्थ और सुखद जीवन की कामना-

कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त डीएसपी के अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखद जीवन की कामना की।

See also  एमसीबी : देशी मदिरा दुकान डोमनहिल हेतु बघनच्चा तथा देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान पोड़ीकालरी हेतु नागपुर के लिए जिला स्तर पर लघु निविदा सूचना
Share This Article