AAJ24

[state_mirror_header]

UP में अब कोई माफिया नहीं…’, CM योगी का बड़ा बयान, कहा- असम के लोगों की जमीन पर कब्जा, घुसपैठ सिर्फ NDA रोक सकती है

Priyanshu Ranjan

सीएम योगी आदित्यनाथ आज असम दौरे पर है। जहां उन्होंने बारपेटा विधान सभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने असम सीएम डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा की जमकर तारीफ की और आने वाले विधानसभा चुनाव में उनके पक्ष में वोट देने की अपील की। सीएम योगी ने कहा कि असम के लोगों की जमीन पर कब्जा और घुसपैठ सिर्फ एनडीए रोक सकती है। उत्तर प्रदेश में अब कोई माफिया नहीं यूपी से तेजी से विकास कार्य हो रहे।

- Advertisement -
सुशासन के लक्ष्य को प्राप्त कर रही

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि एक तरफ NDA की भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व की सरकार जिसने भारत की संस्कृति को, भारत की परंपरा को , भारत की विरासत को सदैव आगे बढ़ाने का काम किया। एक तरफ NDA की भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व की सरकार जो सुरक्षा भी दे रही है और सुशासन के लक्ष्य को भी प्राप्त कर रही है और सेवा के माध्यम से बिना भेदभाव के शासन की योजना का लाभ हर गांव, गरीब, किसान, युवा और महिला तक पहुंचाने का काम कर रही है।

- Advertisement -

कांग्रेस पर साधा निशाना

सीएम योगी ने आगे कहा कि एक और NDA डबल इंजन की सरकार 10 वर्ष के अंदर असम की कायाकल्प को बदलने के लिए प्रतिबद्ध दिखाई दी तो दूसरी ओर कांग्रेस नेतृत्व की सरकार ने 60 वर्षों तक असम के अंदर अराजकता, दंगों, घुसपैठ को बढ़ावा देकर यहां की सुरक्षा में रोक लगाने का काम किया। असम के लोगों की जमीन पर कब्जा और घुसपैठ सिर्फ एनडीए रोक सकती है। उन्होंने बताया कि यूपी में सड़क पर नमाज नहीं पढ़ सकते, धर्मस्थल से चिल्लाने की आवा ज नहीं आती है, दंगा किया तो प्रॉपर्टी छीन ली जाती है।

See also  इंदौर में विवादित नियुक्तियों पर उठे बड़े सवाल : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध,6 साल के लिए किया निष्कासित, उसे 6 महीने में कांग्रेस पार्टी में दे दिया पद,राहुल गांधी को भेजेंगे पत्र 
Share This Article