भरत शर्मा की रिपोर्ट
रतलाम, 2 अप्रैल। नगर निगम में बंधक रखे प्लाटों को बिना अनुमति के बेचने वाले आरोपी को 3 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 22000 रुपए के जुर्माने से दण्डित किया गया। इस मामले में नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों की मिली भगत रही। न्यायालय द्वारा प्रकरण के अन्य तीन आरोपियों गिरीराज कुमार जायसवाल, संदेश शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा को दोषमुक्त किया गया।
न्यायिक मजिस्ट्रैट प्रथम श्रैणी प्रगति असाटी द्वारा निर्णय दिनांक 02.04.2026 को आरोपी मनीष पिता पूनमचन्द्र सुराना उम्र 42 निवासी 19 बिचलावास रतलाम को भारतीय दण्ड संहिता के तहत धारा 420 में 3 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 5000 रूपये एवं धारा 201 में 06 माह का सश्रम कारावास एवं 5000 रूपये के जुर्माने से दण्डित किया गया गया। तथा म.प्र नगर एवं ग्राम निवेश अधिनियम 1973 के तहत धारा 292 सी में 3 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 10000 रूपये के जुर्माने से एवं धारा 36 में 4 माह का सश्रम कारावास एवं 2000 रूपये के जुर्माने से दण्डित किया गया। उक्त प्रकरण में शासन की ओर से सफल पैरवी हेमन्त राठौर, द्वारा की गई।
प्रभारी सहायक निदेशक अभियोजन योगेश कुमार तिवारी ने बताया कि थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र रतलाम को पुलिस अधीक्षक रतलाम का पु.अ./रत/रीडर /3946-ए/09.06.2010 का प्राप्त हुआ था।
पत्र के सांथ आवेदक भगवतीलाल पिता श्यामसुन्दर सोनी, निवासी चांदनी चैक रतलाम के आवेदन की छायाप्रति, नगर निवेश कार्यालय रतलाम की समिति की रिपोर्ट जिसमे गोपाल नगर कालोनी, ग्राम राजगढ़ के कालोनाईजर मनीष सुराना द्वारा नगर निवेश द्वारा स्वीकृत नक्शे से विपरित कृत्य किया जाना
सार्वजनिक उपयोग हेतु छोड़ी गई भूमि पर अवैध निर्माण करवाकर अवैध लाभ अर्जित कर, का लेख किया जाने से आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध करने के सम्बंध में लेख किया जाने से तत्कालिन थाना प्रभारी निरीक्षक एस. आर. पाटीदार द्वारा आरोपी मनीष के विरूद्ध अपराध क. 308/10 धारा 420 भादवि का पंजीबद्ध कर प्रकरण के अनुसंधान में पाया गया
इसमें आरोपी मनीष सुराना द्वारा सर्वे नम्बर 102/1 व 102/2 के स्वीकृत अभिन्यास अनुसार कुल रकबा 0.470 हेक्टर में से 0.050 हेक्टर (497 वर्ग मीटर) बगीचे के लिये आरक्षित की गई थी, किन्तु बगीचे तथा रास्ते की 1400 वर्गफीट भूमि पर छत विहीन निर्माण किया गया। कालोनी की सड़क की चैड़ाई 24 फीट 06 इंच के स्थान पर 20.9 फीट की सड़क बनाकर 4 फीट सड़क कम कर दी गई। स्वीकृत अभिन्यास अनुसार भूखण्ड की चैड़ाई 11 फीट तथा लंबाई 45 फीट को बदल कर विभिन्न चैड़ाई मे विभक्त कर भूखण्डो के आगे व पिछे 8 फीट व 5 फीट खुला सीमांत क्षेत्र नही छोड़कर सम्पूर्ण भूखण्ड पर निर्माण किया गया।
17 भूखंड रखे थे बंधक, उन्हें भी कर दिया विक्रय
आरोपी मनीष सुराणा द्वारा गोपाल नगर के कुल भूखण्डो में से 25 प्रतिशत अथार्त 17 भूखण्ड भवन सरल कमांक 13 से 17 तथा 42 से 49 तक के बंधक रखे गए थे। उक्त बंधक भूखण्डो को अनाधिकृत रूप से बंधक मुक्त करवाए बिना भूखण्डो को विक्रय कर दिया गया
इन सबके हुए कथन
साक्षी धर्मराज यादव, रेखा दुबे, सलामत खान, कृष्णवल्लभ शर्मा तथा समिति के सदस्य उपयंत्री नगर निगम रतलाम अनवर कुरैशी, पटवारी निनामा, राजस्व निरीक्षक भेरूलाल रावल के कथन लिये गए।
अनुसंधान के दौरान नगर निगम रतलाम से बंधक भूखण्डो के नामांतरण तथा भवन निर्माण की अनुमति की जानकारी बंधकनामा की प्रमाणित प्रति प्राप्त की गई। जिला पंजीयक कार्यालय रतलाम से बंधक भूखण्डो को आरोपी मनीष सुराणा द्वारा विक्रय करने की रजिस्ट्री की प्रमाणित प्रतिलिपीया प्राप्त की गई है।
नगर निगम के जिम्मेदारों ने किया नामांतरण और दी निर्माण की अनुमति
प्राप्त जानकारी अनुसार बंधक भूखण्डो को नगर निगम रतलाम के अधिकारी संदेश शर्मा, जी.के. जायसवाल ओमप्रकाश शर्मा द्वारा बंधक रखे गए भूखण्डो पर भवन निर्माण की अनुमति व नामांतरण किया गया। जबकि कालोनी का निर्माण पूर्ण नही हुआ था एवं उक्त बंधक भूखण्डो को बंधक मुक्त नहीं करवाया गया था। उक्त आरोपीयो द्वारा आरोपी मनीष सुराणा के साथ षड़यंत्र मे शामील होकर बंधक भूखण्डो की भवन निर्माण अनुमति व नामान्तरण इनके द्वारा किया गया, जो धारा 120 बी भादवि का कृत्य किया पाया गया। आरोपी संदेश शर्मा, जी. के. जायसवाल, ओमप्रकाश शर्मा की गिरफ्तारी की आवश्कता नही होने से दिनांक 08.05.18 को न्यायालय मे उपस्थित होने के लिये धारा 41 (क) जा.फो. का सूचना पत्र तामील करवाया गया। प्रकरण में धारा 120 बी भादवि तथा धारा 293 म.प्र. नगर निगम अधिनियम, धारा 36घ म.प्र. नगर एवं निवेश अधि. 1973, धारा 292-सी म.प्र. कालोनाईजर एक्ट की बढाई गई।
संपूर्ण विवेचना कथन गवाहा, नगर निवेश कार्यालय रतलाम की जांच रिपोर्ट एवं नगर निगम रतलाम से प्राप्त दस्तावेजो से आरोपी मनीष द्वारा नगर निगम रतलाम में बंधक भूखण्डो को विकय कर नगर निगम रतलाम तथा भूखण्ड केतागणो के सांथ छल करना व आरोपी संदेश शर्मा, जी. के. जायसवाल, ओमप्रकाश शर्मा द्वारा बंधक भूखण्डो की भवन निर्माण अनुमति व नामांतरण कर षड़यंत्र मे शामील से आरोपीगणो के विरूद्ध अपराध धारा 420, 120-बी भादवि तथा 293 नगर निगम एक्ट, धारा 36घ म.प्र. नगर एवं निवेश अधि. 1973, धारा 292 सी म.प्र. कालोनाईजर एक्ट का अभियोग पत्र न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
विचारण उपरांत न्यायालय द्वारा अभियोजन की ओर से कुल 12 साक्ष्य करवाये एवं दस्तावेजी साक्ष्य के आधार पर अभियुक्त मनीष पिता पूनमचन्द्र सुराना उम्र 42 निवासी 19 बिचलावास रतलाम को दोषसिद्व किया गया। न्यायालय द्वारा प्रकरण के अन्य तीन आरोपीगणों 01 गिरीराज कुमार जायसवाल, 02 संदेश शर्मा, 03 ओमप्रकाश शर्मा, को दोषमुक्त किया गया।
