Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम /हनुमान जन्मोत्सव पर शासकीय अवकाश की मांग : कांग्रेस प्रवक्ता रश्मि सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र- बोले भगवान श्री राम के सच्चे भक्त, कलयुग के भगवान है

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट 

- Advertisement -

रतलाम 02 मार्च मध्यप्रदेश रतलाम जिले में

- Advertisement -

कांग्रेस की जिला प्रवक्ता रश्मि सिंह हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शासकीय अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखा है।

अपने पत्र में उन्होंने कहा की भगवान श्री राम के सच्चे भक्त, कलयुग के भगवान,पवनपुत्र हनुमानजी की जन्मोत्सव पर शासकीय अवकाश घोषित करने की मांग की। हनुमान जयंती हिन्दू समाज के लिए अत्यन्त श्रद्धा और आस्था का पर्व है।इस पावन अवसर पर करोड़ों श्रद्धालु विशेष पूजा अर्चना, धार्मिक आयोजन एवं सेवा का कार्य करते हैं।

हनुमान जयंती पर शासकीय अवकाश घोषित किए जाने की मांग पिछले वर्षों में समय -समय पर उठती रही है लेकिन सरकार ने अभी तक सकारात्मक निर्णय नहीं लिया है।

करोड़ों हिन्दू समाज का वोट लेने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने इस मांग पर ध्यान क्यों नहीं दिया सन् 2017 में उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा था कि हनुमानजी दलित थे”ऐसा लगता है कि भगवानों में जातिगत भेद-भाव पैदा करने वाली भाजपा की सरकारें, इसीलिए भगवान हनुमान जी की जयंती पर पर शासकीय अवकाश घोषित नहीं करती!!

आगे रश्मि सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी करोड़ों हनुमान भक्तों एवं करोड़ों हिन्दुओं की आस्था का सम्मान करते हुए शासकीय अवकाश घोषित करने की कृपा करें कांग्रेस पार्टी हमेशा हिन्दुओं की आस्था का सम्मान करती है। हमारी मांग जारी रही रहेगी।

See also  रतलाम/हनुमान जन्मोत्सव के दृष्टिगत पुलिस ने जारी किया यातयात एवं रुट डायवर्शन प्लान, जाने नए रूट और पार्किंग व्यवस्था
Share This Article