AAJ24

[state_mirror_header]

सैलाना : भल्ला का माल में 15वें वित्त आयोग की राशि से विकास ; 5 लाख की लागत से सड़क व चबूतरा निर्माण का किया जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशू निनामा ने भूमि पूजन

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

IMG 20260314 WA0044

- Advertisement -

रतलाम /सैलाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत भल्ला का माल में शुक्रवार को 15वें वित्त आयोग की राशि से होने वाले विकास कार्यों की शुरुआत की गई। इस दौरान करीब 5 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण एवं चबूतरा निर्माण कार्य का भूमि पूजन जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशू निनामा ने ग्रामवासियों की उपस्थिति में विधि-विधान के साथ किया।

IMG 20260314 WA0048

भूमि पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव सहित गांव के कई गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया और विकास कार्यों की शुरुआत पर खुशी जताई।

IMG 20260314 WA0046

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि इन कार्यों से गांव में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और आम लोगों को लाभ मिलेगा।

ये थे मौजूद

इस मौजद पर कार्यक्रम में प्रमुख रूप से फतेह सिंह भाभर, फतेह सिंह डोडियार, दिनेश राणा, बापू भाभर, शंकर भाभर, पिरचद भाभर, राकेश राणा, विरजी भाभर सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

See also  रतलाम स्थापना महोत्सव को लेकर स्थापना महोत्सव समिति की बैठक संपन्न ; नारी शक्ति शस्त्र कला का करेगी प्रदर्शन,तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन
Share This Article