भरत शर्मा की रिपोर्ट
पत्रकार हितों के लिए संगठन करेगा व्यापक विस्तार

नई दिल्ली पत्रकारिता जगत में विश्वसनीय नाम बन चुके भारतीय पत्रकार संघ (चंद्र विहार, इंद्रपस्त विस्तार, दिल्ली) द्वारा शुक्रवार को संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बलराम मिश्र के निर्देशानुसार कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए रंजीत सिंह ठाकुर को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्य राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बलराम मिश्र ने कहा कि भारतीय पत्रकार संघ (बीपीएस) लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में पत्रकारों के हितों के लिए कार्य करता आ रहा है। संगठन का उद्देश्य देशभर के पत्रकारों को एक मजबूत मंच प्रदान करना है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए संगठन का विस्तार पूरे देश में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि देशभर के वरिष्ठ पत्रकार संगठन से जुड़ रहे हैं और नई कार्यकारिणी सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय तक कार्य करते हुए यह अनुभव हुआ है कि पत्रकारों को कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं के समाधान के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बलराम मिश्र से विस्तृत चर्चा की गई, जिसके बाद पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने का निर्णय लिया गया।
उन्होंने बताया कि संगठन के विस्तार के तहत मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र और गुजरात सहित अन्य राज्यों के पत्रकारों को भी भारतीय पत्रकार संघ से जोड़ा जाएगा, ताकि पत्रकारों को एक सशक्त मंच मिल सके और उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान हो सके।
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ठाकुर ने कहा कि देशभर के पत्रकार और पत्रकार संगठन आपस में जुड़कर पत्रकारिता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करना चाहते हैं। सभी की यही भावना है कि एक ऐसा संगठन हो जो पत्रकारों की समस्याओं का समाधान करे और उन्हें एकजुट कर सशक्त बनाए उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बलराम मिश्र के कुशल मार्गदर्शन में संगठन पत्रकारों के हितों के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
इस अवसर पर देशभर के वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा दूरभाष के माध्यम से नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई संदेश भी प्राप्त हुए। साथ ही आगामी समय में देशभर के पत्रकारों और पत्रकार संगठनों को एक मंच पर लाकर पत्रकारों के हितों में कार्य करने की योजना पर भी चर्चा की गई।



