Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

राधा गोविंद मंदिर व स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ होलिका दहन…

Priyanshu Ranjan

सूरजपुर। हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी श्री श्री राधा गोविंद मंदिर व स्कूल परिसर में श्रद्धा और उत्साह के साथ होलिका दहन का आयोजन किया गया।

मंदिर एवं स्कूल समिति के अध्यक्ष श्री गौरांग मण्डल के नेतृत्व में कार्यक्रम विधि-विधान से संपन्न हुआ। पूजा-अर्चना के बाद होलिका दहन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और समाज में सुख-शांति व समृद्धि की कामना की।

See also  पेशा कानून दिवस पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना, 23 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा
Share This Article