Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

वनांचल चांदनी-बिहारपुर में ‘मां सर्वेश्वरी प्रीमियर लीग क्रिकेट कौशल निर्माण खेल महाकुंभ 2026’ का भव्य समापन…

Priyanshu Ranjan

बिहारपुर टाइगर्स ने अवंतिकापुर टाइटल्स को 10 रन से हराकर जीता खिताब

सूरजपुर। जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र चांदनी-बिहारपुर महुली में ‘मां सर्वेश्वरी प्रीमियर लीग क्रिकेट कौशल निर्माण खेल महाकुंभ 2026’ का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन श्री सर्वेश्वरी समूह के तत्वावधान में अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम, पड़ाव वाराणसी (उ.प्र.) द्वारा किया गया।

- Advertisement -

प्रतियोगिता 3 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 16 दिनों तक चली। इसमें 7 फ्रेंचाइजी की कुल 105 क्षेत्रीय खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों को मैच के साथ-साथ तकनीकी बल्लेबाजी एवं गेंदबाजी प्रशिक्षण, फिटनेस, फील्डिंग ड्रिल, टीम मैनेजमेंट, नेतृत्व कौशल और खेल अनुशासन का प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रतियोगिता का संचालन आईपीएल की तर्ज पर प्वाइंट टेबल प्रणाली से किया गया।

- Advertisement -

फाइनल मुकाबला बिहारपुर टाइगर्स और अवंतिकापुर टाइटल्स के बीच खेला गया। बिहारपुर टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 200 रन बनाए। जवाब में अवंतिकापुर टाइटल्स की टीम 190 रन ही बना सकी। इस तरह बिहारपुर टाइगर्स ने 10 रन से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।

पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कई शतक, हैट्रिक और लगातार छह छक्कों जैसे रोमांचक क्षण देखने को मिले। बड़ी संख्या में ग्रामीण दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

समापन समारोह में सेवा कार्य भी आयोजित किए गए। 105 खिलाड़ियों को निःशुल्क वस्त्र वितरित किए गए। 251 लोगों के लिए भंडारा एवं महाप्रसाद का आयोजन हुआ। शाखा अंबिकापुर द्वारा 30 लॉकेट और 80 पुस्तकें वितरित की गईं। क्रिकेट कमेटी को बैट-बॉल किट एवं 30 ट्रैकसूट प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में समर विजय सिंह तोमर, प्रमोद श्रीवास्तव, बृजेश राय, रमेश यादव, मिथिलेश यादव, पूनम चंद गोयल सहित कई गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

See also  अमेजन-फ्लिपकार्ट के वेंडर्स पर ED की बड़ी कार्रवाई 16 ठिकानों पर छापेमारी

आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेल के माध्यम से मंच प्रदान करना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करना तथा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का अवसर देना रहा। आयोजन समिति ने भविष्य में इसे और बड़े स्तर पर आयोजित करने की घोषणा की है।

Share This Article