AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम ट्रॉफी 2026 का विजेता बना जवाहर टाइगर ,उप विजेता रही अंबर :  लाखों रुपए के पुरस्कार और चमचमाती ट्रॉफी की प्रदान ; 10 वर्ष पूर्ण होना व मुकाम तक पहुंचना स्वर्णिम अवसर,अक्षय संघवी एवं मित्र मंडल को बधाई -कैबिनेट मंत्री कश्यप

Bharat Sharma
????????????????????????????????????

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

IMG 20260212 WA0039

- Advertisement -

Screenshot 20260215 0745212

रतलाम, 1 5फरवरी 2026, नेहरू स्टेडियम पोलो ग्राउंड में अक्षय संघवी मित्र मंडल द्वारा आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट स्पर्धा रतलाम ट्रॉफी 2026 में शनिवार को फाइनल मुकाबला क्रिकेट का खेल गया। मुकाबले रोमांच से भरपूर रहे। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों की उपस्थिति रही। पूरा स्टेडियम क्रिकेट प्रेमियों से भरा हुआ था तथा फैमिली के लिए विशेष सुविधा रखी गई थी।फाइनल मुकाबले में जवाहर विजेता रहा उप विजेता अंबर रही

20260214 222331

DSC 1248 scaled

मुख्य अतिथि सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री मध्य प्रदेश शासन रशहर विधायक चेतन्य कश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोहर पोरवाल, गौरव अजमेरा रहे तथा अशोक जैन लाला, सुशील संघवी व भाजपा पार्षद एवं एमआईसी सदस्य अक्षय संघवी मंचासीन रहे।

DSC 1224 scaled

अतिथियों का स्वागत अक्षय संघवी,अशोक जैन लाला, हितेश बरमेचा,ओम जाट, पीयूष कप्तान एवं समिति सदस्य द्वारा दुपट्टा पहन कर मोतियों की माला से किया गया।

DSC 1307 scaled

रतलाम ट्रॉफी 20 26 के आयोजन अक्षय संघवी ने अपने उद्बोधन में कहा कि रतलाम ट्रॉफी खेल भावना और अनुशासन का भव्य आयोजन है। शहर में खेल, सद्भावना, जीवंत शक्ति और समर्पण की प्रेरणा देने वाला खेल है। रतलाम ट्रॉफी की शुरुआत वर्ष 2013 में एक छोटे से प्रयास के रूप में की गई थी, किंतु आज 2026 में यह प्रतियोगिता हजारों क्रिकेट प्रेमियों का महोत्सव बन चुकी है। प्रतियोगिता में लाखों रुपए के आकर्षक पुरस्कार खिलाड़ियों को प्रदान किए जा रहे हैं। साथ ही दर्शक दीर्घा में उपस्थित (कैच पकड़ने वालो)खेल प्रेमियों के लिए भी विशेष पुरस्कारों की व्यवस्था की गई है श्री संघवी ने स्पष्ट किया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल प्रतिस्पर्धा कराना नहीं है, बल्कि खेल के माध्यम से अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवन की प्रेरणा देना है

See also  साल 2026 में टीम इंडिया की ताकत या कमजोरी, इन 4 सितारों पर सबकी नजर

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने अक्षय संघवी मित्र मंडल को बधाई दी।महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि दोनों ही टीमों को बधाई एवं शुभकामनाएं तथा अक्षय संघवी एवं मित्र मंडल को 10 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी।

कैबिनेट मंत्री व विधायक चेतन कश्यप ने अपने उद्बोधन में कहां की 2026 दसवां वर्ष है किसी भी प्रतियोगिता के 10 वर्ष पूर्ण होना और मुकाम पर पहुंचना स्वर्णिम अवसर होता है। इस कार्यक्रम को इस गरिमा में बनाने के लिए अक्षय संघवी एवं मित्र मंडल को बधाई देता हूं और आने वाले वर्षों में भी खेलों को बढाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहे। रतलाम में कहीं पर भी जाते हैं तो यह दोनों टीम फाइनल में अवश्य दिखती है। इन प्रतियोगिता के माध्यम से रतलाम में माहौल भी बना है और प्रतियोगिता भी बड़ी है। प्रतियोगिता का भाव रहता है सबसे ज्यादा खेल हो और कुछ खेल के माध्यम से खिलाड़ियों को अवसर मिले और यह अवसर प्रदान करना खेल में थोड़ी रोचक तन और मनोरंजन प्रदान करना होता है। वही भाई अक्षय संघवी ने बताया कि यहां बाहर के खिलाड़ी भी आए हैं और बाहर के खिलाड़ी भी हमारे यहां के खिलाड़ी से प्रशिक्षित हो और खेल में रतलाम का नाम देश में रोशन करें वही समिति और खिलाड़ियों की ओर से अक्षय संघवी का सम्मान किया गया। तत्पश्चात अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ अतिथियों का स्वागत मोतियों की माला से किया तत्पश्चात खेल प्रारंभ किया गया।

शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए।

See also  Ratlam News/श्री मेहंदीकुई बालाजी मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन;8 अप्रैल से होगा पंच दिवसीय पंच कुंडात्मक श्री राम मारुति यज्ञ

पहला मैच अंबर और इंडियन गोल्ड रिलायबल के बीच हुआ, जिसमें अंबर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया। इंडियन गोल्ड रिलायबल ने 10 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 96 रन बनाए। वही अंबर ने 4 विकेट के नुकसान में 10 अवर में 102 रन बनाए और 6 विकेट से जीत हासिल की। मैन ऑफ़ द प्लेयर नरसिंह, बेस्ट बैटर अब्दुल आजम, बेस्ट बॉलर विक्रम सिंघाड़ रहे।

दूसरा मुकाबला जवाहर और सुखेड़ा स्पार्टन के बीच देर रात तक खेला गया जिसमें जवाहर ने 10 ऑवर में 6 विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाए जवाब में
सुखेड़ा स्पार्टन ने बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 53 रन ही बना सकी । इस प्रकार जवाहर ने 62 रन से जीत हासिल की। बेस्ट बैट्समैन व प्लेयर ऑफ़ द मैच रितेश घोसरे रहे वही जवाहर के बेस्ट बॉलर नईम पठान रहे।

फाइनल मैच की विजेता रही जवाहर

अम्बर और जवाहर टाइगर के बीच रहा। जिसमें जवाहर टाइगर में टॉस जीता और बल्लेबाजी की। मैच 12 ओवर का खेला गया। जिसमें जवाहर ने 9 विकेट के नुकसान में 111 रन बनाएं और अंबर को लक्ष्य दिया जवाब में अंबर ने 12 ओवर में 9 विकेट खोते हुए 95 रन ही बना सकी। इस प्रकार जवाहर टाइगर ने जीत हासिल की। इसमें जवाहर के बेस्ट बॉलर भाविक जैन रहे तथा मैन ऑफ द मैच भिंडर रहे। स्कोर निलेश यादव रहे।

आयोजन समिति रही सक्रिय

आयोजन में समिति अध्यक्ष अक्षय संघवी, संरक्षक अशोक जैन ‘लाला’, हितेश बरमेचा, ओम जाट, पीयूष कप्तान, सूर्यपाल बन्ना,विकल्प साखला, वसीम खान, सोहन कटारिया, कुंदन बन्ना, सुनील राठौड़, रवि सेन, बलवंत सिंह गोयल, मुकेश व्यास, तन्मय राठौड़, किशन सोनी, अजय सोनी, जतीन उपाध्याय, अक्षत उपाध्याय, मोनू मराठा, अंकित परासिया, रुद्र शर्मा, मोनू पड्या, कमल मेनी काका सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजक अक्षय संघवी द्वारा आभार प्रदर्शन किया तथा

See also  रतलाम/नाइट टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य-शुभारंभ :बालिकाओं के इको-फ्रेंडली मैच से हुई शुरुआत,स्वर्गीय अश्विनी शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की ; पोलो ग्राउंड में होने वाले हर मैच की शुरुआत बालिकाओं से होगी – महापौर पटेल

उक्त जानकारी समिति सदस्य, ओम जाट,पीयूष कप्तान एवं हितेश बरमेचा ने दी।

Share This Article