AAJ24

[state_mirror_header]

मैनपाट महोत्सव 2026: सरगुजा की संस्कृति को राष्ट्रीय पहचान, 523 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात…

Bharat Sharma

रायपुर/मैनपाट, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरगुजा जिले के मैनपाट में आयोजित तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव सरगुजा की संस्कृति, अस्मिता और परंपराओं को देश-दुनिया के सामने प्रदर्शित करने का सशक्त मंच है।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने मैनपाट में पर्यटन विकास के लिए 1 करोड़ रुपये तथा सीतापुर में सर्वसुविधायुक्त बस स्टैंड निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन स्थलों के समग्र विकास और आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

- Advertisement -

महोत्सव के दौरान जिले को 523 करोड़ 20 लाख 53 हजार रुपये के 109 विकास कार्यों की सौगात मिली। इनमें 429 करोड़ 11 लाख 40 हजार रुपये की लागत के 81 कार्यों का भूमिपूजन तथा 94 करोड़ 09 लाख 13 हजार रुपये की लागत के 28 कार्यों का लोकार्पण किया गया। इन परियोजनाओं से मैनपाट सहित पूरे सरगुजा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं और पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” मंत्र का उल्लेख करते हुए विकसित भारत के संकल्प में छत्तीसगढ़ की सक्रिय भागीदारी की बात कही। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख से अधिक माताओं-बहनों को प्रतिमाह 1,000 रुपये की सहायता दी जा रही है और अब तक 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि उनके खातों में अंतरित की जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में केंद्र सरकार के सहयोग और सुरक्षा बलों के प्रयासों से क्षेत्र नक्सलवाद से मुक्त होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के जवानों के साहस को नमन किया।

See also  कांकेर जिले के आमाबेड़ा में हुए धर्मांतरण के विरोध में सर्व समाज द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ बंद का सरगुजा संभाग में रहा व्यापक असर...

कार्यक्रम में तिब्बती समुदाय द्वारा “ताशी शोपा” नृत्य के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन कर मुख्यमंत्री ने पात्र हितग्राहियों को सामग्रियों का वितरण भी किया। स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि राज्य में पर्यटन के क्षेत्र में निरंतर विकास हो रहा है और मैनपाट जैसे प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण स्थलों पर बढ़ती पर्यटकों की संख्या से स्थानीय युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर मिल रहे हैं।

विधायक राम कुमार टोप्पो और विधायक प्रबोध मिंज ने भी मैनपाट महोत्सव को क्षेत्रीय विकास और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बताया।

Share This Article