AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम के करमदी रोड पर अवैध खतरनाक कारखाना संचालित ;भारी क्षमता में कंप्रेसर, विस्फोटक गैस ब्लोअर और धातु कटाई की गतिविधि खुलेआम : दो साल पहले हो चुका है विस्फोट, फिर भी नहीं हुई कार्रवाई

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

IMG 20260212 WA0039रतलाम/शहर के माणक चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत अमलतास कॉलोनी गेट के सामने स्थित करमदी रोड पर एक रहवासी एवं बाजार क्षेत्र के बीच कथित रूप से अवैध और अत्यंत खतरनाक कारखाना संचालित होने का मामला सामने आया है। स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया है कि यहां भारी क्षमता के कंप्रेसर, विस्फोटक गैस ब्लोअर और धातु कटाई जैसी गतिविधियां खुलेआम की जा रही हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

- Advertisement -

WhatsApp Image 2026 01 14 at 10.58.09 AMशिकायतकर्ता शैलेश चौहान ने थाना माणक चौक में लिखित आवेदन देकर बताया कि संबंधित परिसर में कच्चे माल को पकाने हेतु अत्यधिक दबाव वाले गैस ब्लोअर और बड़े कंप्रेसरों का उपयोग किया जा रहा है। दिन-रात चलने वाली मशीनों से तेज शोर, कंपन और प्रदूषण फैल रहा है, जिससे आसपास रहने वाले परिवारों का जीवन प्रभावित हो रहा है।

WhatsApp Image 2026 01 29 at 2.53.21 PMचौंकाने वाली बात यह है कि लगभग दो वर्ष पूर्व इसी स्थान पर एक भीषण विस्फोट हो चुका है, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ था। उस समय विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि करीब 500 मीटर तक कंपन महसूस किया गया था और घरों का सामान तक हिल गया था। घटना के बाद शासकीय एजेंसियां मौके पर पहुंची थीं, लेकिन आरोप है कि आज तक स्थायी समाधान नहीं हुआ।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। क्षेत्र में छोटे बच्चे, बुजुर्ग और परिवार रहते हैं, जिनकी सुरक्षा पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है

See also  रतलाम ; भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी मकवाना को, सीएम यादव से की सौजन्य भेंट,जताया आभार

IMG 20260213 WA0038

आम आदमी पार्टी की जिला उपाध्यक्ष श्रेय सोनी ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर इस “मौत के कारखाने” को बंद कराने और जांच कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर शिकायत पर कितनी तत्परता दिखाता है।

IMG 20260213 WA0039

Share This Article