AAJ24

[state_mirror_header]

सूरजपुर : मोहरा एनीकट में नहाने गए दो स्कूली छात्रों की डूबकर मौत, 18 घंटे बाद मिले शव…

Priyanshu Ranjan

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मोहरा एनीकट में नहाने गए दो स्कूली छात्रों की रेण नदी के गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 18 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों छात्रों के शव बरामद कर लिए गए।

- Advertisement -

यह घटना विश्रामपुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, रविवार को 4 से 5 दोस्त रामनगर स्थित मोहरा एनीकट में नहाने पहुंचे थे। नहाने के दौरान दो छात्र गहरे पानी में चले गए और बाहर नहीं निकल सके। साथ मौजूद दोस्तों ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी गई।

- Advertisement -

हादसे में जान गंवाने वाले छात्रों की पहचान शिवनंदपुर निवासी आदिल अंसारी (12 वर्ष) और जयनगर कुंजनगर निवासी अयान सद्दाम (15 वर्ष) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही विश्रामपुर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

रविवार देर शाम अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा। सोमवार सुबह दोबारा अभियान शुरू किया गया, जिसके बाद दोनों शव एनीकट से बाहर निकाले गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि एनीकट और नदी के गहरे हिस्सों में नहाने से बचें, खासकर बच्चों को ऐसी जगहों पर अकेले न जाने दें।

#MohraAnicut

#SurajpurNews

#DrowningIncident

#ChhattisgarhNews

#StudentDeath

#aaj24in

#BreakingNews

See also  छत्तीसगढ़ में नहीं थम रहा रफ्तार का कहर… बस और ट्रक की भिड़ंत में 15 घायल, इधर दो बसों की टक्कर
Share This Article