AAJ24

[state_mirror_header]

अनियंत्रित पिकअप ने दो बाइकों को मारी टक्कर, एक युवक की मौके पर मौत, तीन गंभीर घायल…

Bharat Sharma

सूरजपुर : कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बैकुंठपुर मार्ग स्थित सूतिया नाला के पास शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार धान लोड पिकअप वाहन ने दो बाइकों को टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

- Advertisement -

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 7 बजे दो बाइक पर सवार युवक सूरजपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया और दोनों बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

- Advertisement -

हादसे में घायल तीन लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना के बाद मची अफरा-तफरी, चालक पुलिस के हवाले

दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने पिकअप चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हादसे के कारण कुछ देर के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पिकअप चालक से पूछताछ जारी है।

Surajpur News

Chhattisgarh News

Crime & Accident

See also  लांजीत PHC में ताला, कार में हुआ प्रसव! सूरजपुर की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Share This Article