AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम में मनोनयन :राजकुमारी प्रजापत बनी राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत महिला विंग की जिला अध्यक्ष,पत्रकार जगत में हर्ष की लहर

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

FB IMG 1769767594310

- Advertisement -

​रतलाम /राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए रतलाम जिले की कमान महिला विंग को सौंपी है। इसी कड़ी में रतलाम आज 24 इन न्यूज रतलाम ग्रामीण महिला पत्रकार राजकुमारी प्रजापत को रतलाम जिला का महिला विंग जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

​शीर्ष नेतृत्व की सहमति से हुई नियुक्ति-

​संगठन के प्रदेश नेतृत्व ने श्रीमति राजकुमारी की सक्रियता और पत्रकारों के हितों के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह, पराष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम सिंह, राष्ट्रीय संगठन प्रभारी भगवत द्विवेदी और प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकेश त्रिपाठी की अनुशंसा और सहमति से की गई है।

​पत्रकारों के हितों की रक्षा का संकल्प

​अपनी नियुक्ति के पश्चात राजकुमारी प्रजापत ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य रतलाम जिले के पत्रकारों की समस्याओं का निराकरण करना और संगठन को धरातल पर और अधिक मजबूत बनाना है।

​जिले भर से मिल रही हैं बधाइयां

​राजकुमारी प्रजापत की नियुक्ति की खबर मिलते ही रतलाम जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के पत्रकारों में खुशी की लहर दौड़ गई।सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई संदेश प्रेषित किए हैं।

See also  RCL प्रतियोगिता 2025 ; स्पर्धा में लग चुके है अब तक 400 चौके 250 छक्के के सत्व 5700 रनों की बौछार से दर्शक हुए रोमांचित
Share This Article