भरत शर्मा की रिपोर्ट

रतलाम/शुक्रवार को शिव-शक्ति-हनुमत महायज्ञ के पंचम दिवस पर उज्जैन से पधारे परम पूज्य गुरुदेव महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 शांतिस्वरूपानंद जी महाराज का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण स्वागत किया गया। उनकी गरिमामयी उपस्थिति में यज्ञ मंडप में दिव्य एवं भव्य महाआरती संपन्न हुई।

इस अवसर पर परम पूज्य गुरुदेव महामंडलेश्वर जी ने समस्त संतों एवं भक्तजनों के साथ हरिनारायण भजनों के मधुर स्वर में यज्ञनारायण भगवान की विधिवत परिक्रमा की।तत्पश्चात दोपहर में नगर की वाल्मीकि समाज की बहनों का दुपट्टा एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर विशेष सम्मान किया गया, जो सामाजिक समरसता एवं नारी सम्मान का प्रेरणादायी संदेश रहा।

सायंकाल यज्ञ पंडाल में भगवान श्रीरामलला एवं श्री खाटूश्याम जी की संतों एवं भक्तों द्वारा भावपूर्ण महाआरती की गई तथा सभी ने परम पूज्य गुरुदेव महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 शांति स्वरूपानंद जी महाराज के दिव्य आशीर्वचनों से आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।
इस पावन अवसर पर परम पूज्य गुरुदेव हिंदू रत्न श्री श्री 1008 आनंद गिरि जी महाराज, यज्ञ की महामंत्री काजल गुरु जागीरदार, यज्ञ सचिव महर्षि संजयशिवशंकर दवे, उज्जैन से पधारे महंत नरेंद्र गिरि जी महाराज, यज्ञाचार्य पं. जितेंद्र नागर सहित अनेक संत एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।



