Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

नायब तहसीलदार प्रियंका टोप्पो ने 157 बोरी अवैध धान के साथ पिकप वाहन किया जप्त, अवैध धान को धान खरीदी केंद्र में खपाने की थी तैयारी

Priyanshu Ranjan

सूरजपुर। कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशन में अवैध धान पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। धान खरीदी केंद्र भैयाथान में आज नायब तहसीलदार प्रियंका टोप्पो के साथ राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया।

- Advertisement -

     निरीक्षण के दौरान किसान जितेन्द्र पिता दिलेश्वर द्वारा केंद्र में 157 बोरी पुराना धान (लगभग 62.80 क्विंटल) विक्रय हेतु लाया गया। पूछताछ में किसान ने बताया कि यह धान उन्होंने उमेश गुप्ता पिता रामनारायण, निवासी सत्यनगर से लेकर बेचने के उद्देश्य से लाया था।

- Advertisement -

     राजस्व विभाग द्वारा अनियमितता पाए जाने पर धान की पूरी मात्रा एवं पिकअप वाहन को मौके पर ही जप्त कर सोसायटी प्रबंधक सनलीत कुशवाहा को सुपुर्द किया गया। साथ ही किसान से रकबा समर्पण की कार्यवाही भी कराई गई।

    इस प्रकरण को लेकर नायब तहसीलदार प्रियंका टोप्पो ने कहा कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

See also  CG NEWS : गाय के चमड़े से भरा हुआ ट्रक पकड़ाया
Share This Article