Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

बॉयफ्रेंड ने 14 साल की गर्लफ्रेंड को मार डाला:स्कूल से लौट रही थी 8वीं की छात्रा, सूने मकान में ले जाकर रॉड से मारा

Aaj 24
By Aaj 24

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में बॉयफ्रेंड ने 14 साल की गर्लफ्रेंड को मार डाला। बताया जा रहा है कि स्कूल से लौटते वक्त खाली मकान में ले जाकर मारा है। गले में और शरीर के अलग-अलग जगहों पर चोट के निशान मिले हैं। मामला मनेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र के लोको कॉलोनी का है।

- Advertisement -

67 साल के हुए Jackie Shroff, ये हैं उनके करियर की सबसे बेहतरीन फिल्में …

- Advertisement -

मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका का नाम नैंसी गौतम (14) है, जो कक्षा आठवीं की छात्रा थी। मौके से खून से सना लोहे का रॉड मिला है। आसपास खून भी बिखरा मिला है। आरोपी ने कई बार वार किया है।

मनेंद्रगढ़ में 14 साल की छात्रा के हत्या का आरोपी।
मनेंद्रगढ़ में 14 साल की छात्रा के हत्या का आरोपी।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, शुक्रवार सुबह 8 बजे नैंसी गौतम स्कूल गई थी। रोजाना घर से करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल आना जाना करती थी। शुक्रवार को भी वह क्लास खत्म होने क बाद साढ़े 12 बजे घर लौट रही थी। उसका भाई बाजार में अकेले आते देखा था।

परिजनों ने बताया कि नैंसी जब 2 बजे तक घर नहीं पहुंची तो उन्हें चिंता हुई। वह उसके दोस्तों और आसपास के इलाके में खोजने लगे। नैंसी कहीं नहीं मिली। इसके बाद वह स्कूल गए। स्कूल में भी कुछ पता नहीं चला। परेशान होकर परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

छात्रा का शव मिलने के बाद घटना स्थल पर जुटी भीड़।
छात्रा का शव मिलने के बाद घटना स्थल पर जुटी भीड़।

मकान में नैंसी को कोई मारकर फेंक दिया

इस दौरान बच्ची के बड़े पापा ने बताया कि हम लोग थाने में ही थे, तभी नैंसी के दोस्त का मैसेज आया कि लोको कॉलोनी के एक मकान में नैंसी को कोई मारकर फेंक दिया है। इसके बाद फौरन लड़की के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची।

See also  रतलाम : रुपए के लेनदेन मामले में युवक को 7 दिनों से बना रखा था बंधक,पुलिस ने छुड़ाया ; तीन आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। गला घोंटने और लोहे के रॉड से वार करने के निशान मिले हैं। साथ आसपास खून के कतरे भी मिले हैं। पुलिस और FSL की टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं।

Share This Article