AAJ24

[state_mirror_header]

नई न्याय संहिता पर सरगुजा पुलिस की प्रदर्शनी का मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने किया अवलोकन

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने सरगुजा पुलिस द्वारा कला केंद्र में आयोजित नई कानूनों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और जनता को कानूनी जागरूकता देने की इस पहल की सराहना की।

Priyanshu Ranjan

मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने सरगुजा पुलिस की नई कानून प्रदर्शनी का किया अवलोकन

नए कानूनों को जनसमझ तक पहुँचाने की पहल की सराहना

- Advertisement -

अंबिकापुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े ने सरगुजा पुलिस द्वारा कला केंद्र मैदान में लगाए गए नए कानूनों की प्रदर्शनी का 05 दिसंबर 2025 को अवलोकन किया। प्रदर्शनी में भारतीय न्याय संहिता के विभिन्न प्रावधानों और उनमें होने वाली कानूनी कार्यवाही को सरल तरीक़े से प्रस्तुत किया गया था।

- Advertisement -

अवलोकन के दौरान रक्षित निरीक्षक श्रीमती तृप्ति सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक शिशिरकांत सिंह तथा सहायक उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय ने भारतीय न्याय संहिता की प्रमुख धाराओं और उनकी प्रक्रियाओं की जानकारी दी।

मंत्री रजवाड़े ने जनता को नए कानूनों के प्रति जागरूक करने की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास कानून की समझ बढ़ाने में महत्वपूर्ण सिद्ध होंगे।

See also  डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने ली अपराध समीक्षा बैठक, प्रभारियों को तकनीकी रूप से सक्षम और अपडेट रहने के दिए निर्देश
Share This Article