Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने दो अलग अलग स्थान पर छापा मारकर किया 590 बोरी अवैध धान जप्त

Priyanshu Ranjan

बलरामपुर। जिले में अवैध धान भंडारण पर शिकंजा कसते हुए प्रशासन ने फिर से बड़ी कार्रवाई की। रामचंद्रपुर विकासखंड क्षेत्र में अनुविभागीय अधिकारी आनंद राम नेताम के निर्देश पर राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम ने रामानुजगंज तहसील अंतर्गत ग्राम गम्हरिया व विजयनगर में छापेमारी की।कार्रवाई के दौरान गम्हरिया में मुमताज अंसारी के घर से 240 बोरी तथा विजयनगर में मुसब्बर के घर से 350 बोरी अवैध धान बरामद किया गया। टीम ने दोनों स्थानों से कुल 590 बोरी धान जप्त कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है।

- Advertisement -

इस छापेमारी में तहसीलदार रामानुजगंज मनोज पैकरा, तहसीलदार रामचंद्रपुर अश्विनी चंद्रा, चौकी प्रभारी अश्विनी सिंह सहित राजस्व व पुलिस अमला शामिल रहा।प्रशासनिक सख्ती से अवैध धान कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि समर्थन मूल्य खरीदी सीजन में अवैध भंडारण व अनियमितताओं पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

- Advertisement -
See also  दिनदहाड़े युवक का अपहरण करने की कोशिश, वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित पहुंचा थाने, देखिए वीडियो…
Share This Article