Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

लटोरी में धूमधाम से संपन्न हुआ महापर्व छठ, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने मांगी सुख-समृद्धि की कामना,

Priyanshu Ranjan

सूरजपुर। लटोरी स्थित पासिंग नदी छठ घाट में 28 अक्टूबर 2025 को श्रद्धा और आस्था के साथ महापर्व छठ पूजा संपन्न हुआ। सुबह के समय बड़ी संख्या में महिलाओं ने नदी तट पर पहुंचकर उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

- Advertisement -

अर्घ्य के पश्चात सामूहिक रूप से हवन और प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर छठी मैया का आशीर्वाद लिया।

- Advertisement -

बताया गया कि लटोरी स्थित पासिंग नदी छठ घाट पर पिछले 15 वर्षों से परंपरागत रूप से छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी 25 अक्टूबर से ही पर्व की शुरुआत व्रत-नियमों के साथ हुई। 27 अक्टूबर को महिलाओं ने संध्या अर्घ्य देकर सूर्य देवता का आह्वान किया और छठी माता से घर-परिवार में सुख, समृद्धि और शांति की प्रार्थना की।

See also  समर्पित एक्सेस टू जस्टिस टीम ने गरियाबंद में शुरू किया बाल विवाह मुक्ति अभियान...
Share This Article