AAJ24

[state_mirror_header]

रेड़ नदी छठ घाट का डीआईजी-एसएसपी ने लिया जायजा, घाटों पर रहेगी कड़ी चौकसी…

Priyanshu Ranjan

छठ पर्व के दौरान भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित, घाट पर बनेगा अस्थाई पुलिस कंट्रोल रूम

सूरजपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क है। शनिवार, 25 अक्टूबर 2025 को डीआईजी एवं एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने रेड़ नदी छठ घाट का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने घाट की सफाई, लाइटिंग, सुरक्षा और चिकित्सा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

- Advertisement -

डीआईजी-एसएसपी ठाकुर ने बताया कि जिले में छठ पर्व के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभी प्रमुख घाटों पर 350 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं जवानों की तैनाती होगी। भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस की पेट्रोलिंग टीमें लगातार मुस्तैद रहेंगी।

- Advertisement -

उन्होंने बताया कि रेड़ नदी मुख्य छठ घाट पर अस्थाई पुलिस कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या सूचना के लिए नागरिक कंट्रोल रूम नंबर 9479193999 पर संपर्क कर सकते हैं।

इस मौके पर डीआईजी-एसएसपी ने छठ पूजा समिति के अध्यक्ष और सदस्यों के साथ बैठक कर व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यातायात प्रभारी को पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए।

इस दौरान समिति सदस्य गणेश सोनी, सुनील विश्वकर्मा, अनिल गुप्ता, गोविन्द साहू, संतोष सोनी, पंकज चौबे, प्रदीप सोनी, सुनील सोनी, संजय सोनी, श्रवण जैन, सूरज अवस्थी, मुदित जैन, विक्की मिश्रा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

छठ पर्व के दौरान भारी वाहन प्रतिबंधित

See also  Penny Stock Investment: महज 3 रुपए है कीमत, लेकिन करीब 1600 प्रतिशत बढ़ा नेट प्रॉफिट, जानिए डिटेल्स…

सूरजपुर पुलिस ने छठ पर्व को देखते हुए सोमवार, 27 अक्टूबर दोपहर 12 बजे से मंगलवार, 28 अक्टूबर सुबह 10 बजे तक भारी वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है।

प्रतिबंधित मार्गों में शामिल हैं —

महगवां चौक से रिंग रोड कर्मा चौक तक

विश्रामपुर से भटगांव मार्ग तक

दतिमा से विश्रामपुर मार्ग तक

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करें और पर्व को शांति, श्रद्धा एवं सद्भाव के साथ मनाएं।

Share This Article