AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम में जन समस्याओं के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन ; नगर निगम चेनल गेट पर लगाया ताला,किया पुतला दहन, सौंपा ज्ञापन

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम जन समस्याओं को लेकर शहर कांग्रेस और कांग्रेस पार्षद दल ने बुधवार को नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यह आंदोलन शहर कांग्रेस अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा के नेतृत्व में किया गया।

- Advertisement -

कांग्रेसजनों ने नगर निगम के मुख्य द्वार पर धरना दिया और महापौर पर कांग्रेस वार्डों में भेदभाव कर विकास कार्य नहीं कराने का आरोप लगाया। साथ ही बाजार बैठक वसूली बंद करने की पूर्व घोषणा के बावजूद वसूली जारी रखने का मुद्दा भी उठाया

धरने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निगम के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया और निगम का पुतला भी दहन किया। पुतला दहन रोकने के लिए निगम ने फाइटर वाहन खड़ा किया था, लेकिन फाइटर चालू नहीं हो पाया, जिससे कांग्रेसजन पुतला दहन करने में सफल हो गए। प्रदर्शन के बाद कांग्रेसजनों ने निगम आयुक्त अनिल भाना को ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान पूर्व महापौर पारस सकलेचा, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट, शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष सैयद वासुद,पूर्व नगर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, पार्षद यास्मिन शैरानी, आशा रावत, भावना परमल, मीनाक्षी सेन, नासिर कुरैशी, सलीम बागवान, राजीव रावत, शैलेन्द्र सिंह अठाना, हितेश पेमाल, सुनील माहवार, बसंत पंड्या, वीरेंद्र सिंह, सोहेल काजी, निलेश शर्मा, नदीम मिर्ज़ा इमरान मुगल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

See also  Ratlam News : विहिप के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार पहुंचे रतलाम,सामाजिक समरसता संगोष्ठी में जात-पात से ऊपर उठने पर दिया जोर
TAGGED:
Share This Article